

21 जनवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। गुरूवार को विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम के आमंत्रण में शामिल होने की सहमति दे दी है।

जानकारी के मुताबिक उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी 20 जनवरी को छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ आएंगे.
