Skip to content
June 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • रोजगार पंजीयन कराने का बदलेगा सिस्टम: रोजगार पंजीयन कराने जिला रोजगार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे
  • छत्तीसगढ़

रोजगार पंजीयन कराने का बदलेगा सिस्टम: रोजगार पंजीयन कराने जिला रोजगार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे

NKC News January 13, 2024

The system of employment registration will change, now there is no nee | रोजगार पंजीयन कराने का बदलेगा सिस्टम, अब रोजगार कार्यालय तक जाने की जरूरत नहीं | Patrika Newsइतना ही नहीं ऑनलाइन पंजीयन कराने के बाद तीन माह के भीतर कार्यालय जाकर दफ्तर जाकर अधिकारी से सत्यापन कराने की आवश्यकता भी नहीं होगी। पंजीयन के लिए अब रोजगार दफ्तर तक जाने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। इसके लिए रोजगार कार्यालय के साफ्टवेयर को बदला जा रहा है। यही वजह है कि पिछले सप्ताहभर से जिला रोजगार कार्यालय में पंजीयन का काम बंद पड़ा हुआ है। आवेदकों को भटकना पड़ रहा है। पहले कार्यालय और चॉइस सेंटरों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने के बाद युवा रोजगार पंजीयन के सत्यापन के लिए कार्यालय आते थे। प्रशासन द्वारा अब इस प्रक्रिया को समाप्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश मेें नई सरकार बनने के बाद रोजगार पंजीयन के वेबसाइड को अपडेट कराया जा रहा है। नए साफ्टवेयर लांच होने से छात्र-छात्राओं को पंजीयन कराने, पंजीयन में त्रुटि सुधार कराने समेत अन्य बेसिक सुविधाएं आसानी से मुहैय्या हो सकेगी। साफ्टवेयर बनाने का काम जारी होने के चलते ही पुराने साफ्टवेयर को अभी बंद कर दिया गया है। पंजीयन पूरी तरह से ऑनलाइन है, इसलिए मैनुअल रोजगार पंजीयन पर भी ब्रेक लगा हुआ है।

इस तरह कर सकते हैं खुद से पंजीयन

आवेदक को रोजगार कार्यालय के वेबसाइट ई-रोजगार डाट सीजी डाट गर्वनमेंट डाट इन में जाना होगा। यहां रजिस्टर लिंक पर जाकर मोबाइल नंबर एंट्री कर ओपीटी से मोबाइल नंबर को वेरिफाई करना होगा। आधार नंबर व आधार के अनुसार नाम एंटी करना होगा। आवेदक का मोबाइल नंबर व आधार नंबर ही आईडी और पासवर्ड होगा। आवेदक यदि पूर्व में पंजीकृत है तो उसे अपना रोजगार पंजीयन नंबर की एंट्री कर जांच करना है। यदि आवेदक पूर्व में पंजीकृत नहीं है तो पोर्टल पर नए पंजीयन के रूप में मांगी गई सारी डिटेल्स भरनी होगी। इसके बाद आवेदन अपना एक्स-10 (पहचान पत्र) आनलाइन प्रिंट कर सकता है। ऑनलाइन पंजीयन कराने पर एक्स-10 पहचान पत्र पर अधिकारी के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं रोजगार कार्यालय में जाकर पंजीयन कराने पर एक्स-10 पहचान पत्र पर अधिकारी के हस्ताक्षर कराना जरूरी होगा।

एक सप्ताह से वेबसाइट बंद, पंजीयन कराने भटक रहे युवा

शासकीय समेत निजी सेक्टर में नौकरी के लिए वेकेंसी निकलने के साथ ही पंजीयन कराने के लिए जिला रोजगार कार्यालय में शिक्षित युवा पहुंच रहे है, लेकिन वेबसाइड बंद होने से पंजीयन नहीं हो रहा। ऐसे में युवाओं को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से पंजीयन के लिए वेबसाइट ही बंद है। मैनुअल पंजीयन भी नहीं हो रहा। ऐसे में वे चाहकर भी आवेदन नहीं कर पा रहे है।

रोजगार पंजीयन वेबसाइड को अपडेट कराया जा रहा है। जल्द ही नए वेबसाइड में रोजगार पंजीयन की सुविधा मिलने लगेगी। छात्र खुद ही पंजीयन करा सकते हैं। सत्यापन के लिए दफ्तर तक आने की आवश्यकता नहीं होगी।
एमआर जायसवाल, जिला रोजगार अधिकारी

Continue Reading

Previous: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की महिला एवं बाल विकास के विभागीय बजट की समीक्षा
Next: शराबखोरी करने वाले प्रभारी प्राचार्य हुआ निलंबित

Related Stories

केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • छत्तीसगढ़

केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित

June 8, 2026
उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • health
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

June 7, 2026
मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • health
  • छत्तीसगढ़

मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

June 7, 2026

Recent Posts

  • भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • lekh

भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष

June 10, 2026
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • education
  • अन्तर्राष्ट्रीय

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ

June 10, 2026
केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • छत्तीसगढ़

केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित

June 8, 2026
उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • health
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

June 7, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.