

मानपुर क्षेत्र के डॉ. भीमराव आंबेडकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शराबखोरी करने वाले प्रभारी प्राचार्य कोमराज रामटेके को निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीणों की शिकायत और वीडियो के आधार पर यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचनालय से की गई है।प्रभारी प्राचार्य के कृत्य को कर्तव्य के प्रति स्वेच्छाचारिता और गंभीर लापरवाही बताते हुए सिविल सेवा नियम अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। निलंबन के दौरान प्रभारी प्राचार्य का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी निर्धारित किया गया है।बता दें कि स्कूल के एक कमरे में प्रभारी प्रचार्य रामटेके और कुछ लोगों द्वारा शराबखोरी करते हुए वीडियो वायरल हुआ था, इसके आधार पर पालक व ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में मामले की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर कलेक्टर ने जांच के लिए डीईओ सहित तीन सदस्यीय टीम गठित की थी।
