

जैन यूनिटी क्रिकेट लीग सीजन-3 का फाइनल मैच रायपुर के बूढ़ापारा स्थित आउटडोर स्टेडियम में खेला गया। छत्तीसगढ़ के शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल क्रिकेट लीग के फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बल्लेबाजी में भी हाथ आजमाया। जैन यूनिटी क्रिकेट लीग के संयोजक अनुराग जैन समेत समाज के गणमान्य व्यक्ति इस मौके पर उपस्थित थे।


