

अयोध्या में आज 500 साल में सबसे बड़ा समारोह होने जा रहा है। कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मनोरंजन, खेल, उद्योग और राजनीतिक जगत की कई बड़ी हस्तियां अयोध्या पहुंच चुकी हैं। आइए 10 बिंदुओं में जानते हैं अयोध्या में अब तक क्या-क्या हुआ।

मनोरंजन जगत से इन हस्तियों ने अयोध्या में दर्ज कराई उपस्थिति
अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और दक्षिण भारतीय सिनेमा के थलाइवा रजनीकांत राम मंदिर परिसर पहुंच गए। इन हस्तियों के अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और राजकुमार हिरानी श्रीराम मंदिर परिसर पहुंचे। वहीं, अयोध्या पहुंचे अभिनेता जैकी श्रॉफ ने कहा कि भगवान ने हमें यहां बुलाया यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है।”
