- ‘500 साल बाद रामलला फिर लौट आए’ मोहन भागवत बोले- आज के आनंद का वर्णन करना मुश्किल
- महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए आरएसएस चीफ ने कहा कि लोभ नहीं करना है, और अपने अनुशासन का पालन करना है

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने अपने संबोधन कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आज के आनंद का वर्णन शब्दों में करना मुश्किल है। आज भारत का आत्म सम्मान लौटकर आया है। पूरे देश में यही वातावरण है। पूरा देश टीवी के माध्यम से इस कार्यक्रम को देख रहा है और आनंद की अनुभूति कर रहा है।

भागवत ने कहा कि पीएम मोदी ने इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बहुत कठोर व्रत रखा। भागवत ने कहा कि वो एक तपस्वी हैं, इसको मैं जानता हूं। अयोध्या उस पुरी का नाम है, जिस में कोई बंधन और कलह नहीं है। उन्होंने कहा कि 500 साल बाद आज रामलला फिर से वापस आए हैं। मोहन भागवत ने रामराज्य आने वाला है। हमें अपने आपको संयम में रखना है। महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए आरएसएस चीफ ने कहा कि लोभ नहीं करना है, और अपने अनुशासन का पालन करना है।
