बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान ने साल 2023 में वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘पठान’ से बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी की थी। इस फिल्म में सलमान खान ने भी कैमियो किया था। ‘पठान’ के बाद सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ रिलीज हुई थी। इस फिल्में शाहरुख खान छोटे से रोल में नजर आए थे। लेकिन अब वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म ‘पठान वर्सेज टाइगर’ में दोनों स्टार्स साथ आने की खबरें आई थी। इन सब के बीच अब ‘पठान 2’ को लेकर खबर सामने आ रही है। फिल्म की शूटिंग की डेट सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं ‘पठान 2’ की शूटिंग कब से शुरू होगी।

इस महीने से शुरू होगी ‘पठान 2’ की शूटिंग
शाहरुख खान की ‘पठान’ की रिलीज के बाद से फैंस को उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान 2’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान 2’ की शूटिंग के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत यानी साल 2024 के दिसंबर महीने से शुरू हो जाएगी। इस फिल्म ‘पठान वर्सेज टाइगर’ की नींव रख दी जाएगी। लेकिन आपको बता दें कि ‘पठान 2’ की शूटिंग को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। अब देखना होगा मेकर्स इसको लेकर कब तक ऐलान करते हैं।
‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी वाली फिल्म ‘पठान’ ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म ने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी बनाए थे। फिल्म में जॉन अब्राहम विलेन के रोल में नजर आए थे। अब देखना होगा ‘पठान 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाएगी या नहीं? ‘पठान 2’ को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
