Skip to content
July 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • ‘सावरकर’ में 70 साल की महिला बनीं ग्लैमरस अंकिता
  • मनोरंजन

‘सावरकर’ में 70 साल की महिला बनीं ग्लैमरस अंकिता

NKC News March 24, 2024

सावरकर' में 70 साल की महिला बनीं ग्लैमरस Ankita Lokhande, रोल निभाने पर बोलीं- डर नहीं - ankita lokhande says shes not afraid to play old on screen wanted to add more

22 मार्च को रिलीज हुई रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘स्वातंत्र्यवीर वीर सावरकर’ चर्चा में बनी हुई है. इतिहास से जुड़े बड़े नाम विनायक दामोदर सावरकर की जिंदगी पर बनी इस फिल्म में रणदीप के साथ बिग बॉस 17 फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी काम किया है. अंकिता इस फिल्म में सावरकर की पत्नी यमुनाबाई के किरदार में नजर आई हैं. एक्ट्रेस ने आजतक के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि उन्होंने इस रोल को क्यों चुना. साथ ही उन्होंने साफ कर दिया है कि उन्हें स्क्रीन पर बूढ़ी महिला का किरदार निभाने से डर नहीं लगता है.

रोल को चुनने के बारे में अंकिता लोखंडे ने कहा, ‘मैं इतना सोचती नहीं हूं इमेज के बारे में. मुझे लगता है कि मैं ऐसी फिल्में करके और ज्यादा अपने आपको दिखा सकती हूं, एक एक्टर और परफॉर्मर के तौर पर. मुझे लगता है कि मैं एक आर्टिस्ट हूं और आर्टिस्ट का काम है जो मिले उसे अच्छे से निभाओ. और ये जो मिले नहीं था, ये यमुना बाई का किरदार था. वो भी सावरकर की वाइफ. तो मेरे लिए जब ये रोल संदीप लेकर आए तो मेरे लिए ऐसा था कि बस मुझे हां बोलना ही था. मैं न कह ही नहीं सकती थी. मुझे इस फिल्म की सबसे अच्छी बात ये लगती है कि मैंने इसमें अपना ग्राफ दिखाया है. हर एक्टर को ये मौका नहीं मिलता है कि वो अपना ग्राफ दिखाए, जिसमें वो 16 साल से लेकर 70 साल तक दिखाएंगे. तो जब वो करने का मौका मिलता है… हर एक्टर इसको कर भी नहीं सकता. जब मुझे ये मौका मिला तो मैं इसे अपने हाथ से कभी नहीं जाने देना चाहती थी और मैंने वो किया.’

बूढ़े दिखने से नहीं डर

जब किरदार 70 पर पहुंचा तो ऐसा नहीं लगा कि रिंकल्स कहां छुपाने हैं? इसपर अंकिता ने जवाब दिया, ‘मुझे ऐसा लगा कि मुझे रिंकल्स और दिखाने थे. आप जब फिल्म देखोगे कि मैं उस लुक में ओके थी. मुझे उतना बूढ़ा दिखना था. आप एक किरदार कर रहे हो, अब उसमें भी लिपग्लॉस लगाकर, सुंदर लग रहे हो. लोगों को पता है कि मैं ऐसी दिखती हूं. लोग मुझे जानते हैं कि मैं अंकिता हूं, लेकिन जब लोग वो फिल्म देखें तो उन्हें दिखे कि मैं यमुना बाई हूं. मैं कोई भी फिल्म करती हूं न तो मुझे ऐसा लगता है कि मेरा किरदार दिखना चाहिए. ठीक है, मैं ग्लैमरस भी लग सकती हूं. लेकिन अगर मैं ग्लैमरस न लगकर ये लगूं तो मैं एक्टर हूं.’

पवित्र रिश्ता में भी दिखा ऐसा लुक

बातचीत के दौरान प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने भी पर्दे पर बूढ़ी यमुनाबाई का किरदार निभाने के लिए अंकिता लोखंडे की तारीफ की. उन्होंने कहा कि 2015 में जब अंकिता सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ कर रही थीं तो उन्हें डबल रोल करना था. इसमें उन्हें एक जवान और एक बूढ़ी महिला का रोल दिया गया था. तब संदीप ने खुद अंकिता से कहा था कि उन्हें ‘पवित्र रिश्ता’ छोड़ देना चाहिए. हालांकि एक्ट्रेस ने ऐसा नहीं किया.

Ankita Lokhande Says I Am Ready To Do Movies And Shows For Free Because I Do Not Run For Money फिल्में और शोज फ्री में करने के लिए क्यों तैयार हो गईं

अंकिता ने इस बारे में बताया, ‘वो मेरा शो था. मैं अर्चना की रग रग से गुजरी हूं. मैं नहीं बनूंगी तो कौन बनेगा. उस समय भी मैंने नहीं सोचा कि मैं बूढ़ी क्यों बनूं. मुझे इस चीज का डर नहीं लगा कि मैं बूढ़ी हो जाऊंगी तो लोग मुझे किस नजर से देखेंगे. मुझे लगता है कि वो मुझे वैसी नजर से देखेंगे कि यार ये बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं. लोग मुझे वैसे तो देख ही रहे हैं न. आजकल सोशल मीडिया इतना बड़ा हो गया है कि लोग मुझे बतौर अंकिता लोखंडे जानते हैं. डेली लाइफ में कैसी दिखती हूं सबको पता है. आजकल डायरेक्टर का विजन भी बड़ा हो गया है. अगर वो सोचते कि इसने तो बूढ़ा प्ले किया है तो संदीप तो मुझे लेते ही नहीं न. मुझे कभी इस चीज की टेंशन नहीं होगी. मुझे लगता है कि मैं ऐसा कुछ करना चाहती हूं कि एक तरफ मैं बहुत यंग दिख रही हूं और एक तरफ मैं ये भी लग रही हूं, तो मैं एक आर्टिस्ट लगूंगी.

Tags: 'सावरकर' 70 साल की महिला अंकिता

Continue Reading

Previous: लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने बस्तर के लिए कवासी लखमा पर जताया भरोसा
Next: चर्चा में आ गया पलक तिवारी का वीडियो

Related Stories

अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल
  • मनोरंजन

अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल

July 20, 2026
प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?
  • मनोरंजन

प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?

July 20, 2026
पति पत्नी और वो:7 साल पहले वाला जादू नहीं दोहरा पाई आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म,
  • मनोरंजन

पति पत्नी और वो:7 साल पहले वाला जादू नहीं दोहरा पाई आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म,

May 17, 2026

Recent Posts

  • लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए भव्य रक्तदान शिविर आयोजित,
  • कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ
  • कलियुग के साक्षात भगवान हैं श्रीजगन्नाथ स्वामी’ — पुरंदर मिश्रा
  • जिन्दल स्टील लिमिटेड में बड़े पदों पर कई नियुक्तियां, विद्या रतन शर्मा पुनः प्रबंध निदेशक नियुक्त
  • छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए भव्य रक्तदान शिविर आयोजित,
  • छत्तीसगढ़

लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए भव्य रक्तदान शिविर आयोजित,

July 27, 2026
कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ
  • krishi
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ

July 24, 2026
कलियुग के साक्षात भगवान हैं श्रीजगन्नाथ स्वामी’ — पुरंदर मिश्रा
  • adhytma
  • छत्तीसगढ़

कलियुग के साक्षात भगवान हैं श्रीजगन्नाथ स्वामी’ — पुरंदर मिश्रा

July 24, 2026
जिन्दल स्टील लिमिटेड में बड़े पदों पर कई नियुक्तियां, विद्या रतन शर्मा पुनः प्रबंध निदेशक नियुक्त
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

जिन्दल स्टील लिमिटेड में बड़े पदों पर कई नियुक्तियां, विद्या रतन शर्मा पुनः प्रबंध निदेशक नियुक्त

July 24, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए भव्य रक्तदान शिविर आयोजित,
  • कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ
  • कलियुग के साक्षात भगवान हैं श्रीजगन्नाथ स्वामी’ — पुरंदर मिश्रा
  • जिन्दल स्टील लिमिटेड में बड़े पदों पर कई नियुक्तियां, विद्या रतन शर्मा पुनः प्रबंध निदेशक नियुक्त
  • छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.