

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग में बिजी हैं। अभी हाल ही में कार्तिक आर्यन ने फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के सेट से एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में कार्तिक आर्यन को एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के साथ दिखाई दिए। अब इस फिल्म के बाद कार्तिक आर्यन का नाम विशाल भारद्वाज की हुसैन उस्तरा पर बनी रही के साथ जुड़ रहा है। इस फिल्म को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन इस फिल्म में अहम रोल नजर आने वाले है। अब इसी बीच हुसैन उस्तरा को लेकर बन रही फिल्म पर नया अपडेट सामने आया है।
डॉन के रोल में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन का नाम एक बाद एक फिल्मों के साथ जुड़ रहा है। कई दिनों से खबरें चल रही हैं कि कार्तिक आर्यन फिल्म डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के साथ काम करने जा रहे हैं। अब इसको लेकर पत्रकार राहुल रावत ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कार्तिक आर्यन विशाल भारद्वाज की अपकमिंग फिल्म में डॉन हुसैन उस्तरा के रोल में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म की शूटिंग साल 2024 के सितंबर महीने से शुरू होने वाली है। लेकिन आपको बता कि अभी तक इसको लेकर कोई भी अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि विशाल भारद्वाज जल्द ही इस फिल्म को लेकर ऐलान कर सकते हैं।
कार्तिक आर्यन के पास हैं ये फिल्में
विशाल भारद्वाज की इस अपकमिंग फिल्म के अलावा कार्तिक आर्यन के पास इन दिनों कई धांसू फिल्में हैं। कार्तिक आर्यन फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में तृप्ति डिमरी के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन फिल्म डायरेक्टर कबीर खान की अपकमिंग मूवी चंदू चैंपियन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। कार्तिक आर्यन के डॉन के रोल में नजर आने को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
