Skip to content
July 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर तेज प्रहार होगा: पीएम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर तेज प्रहार होगा: पीएम

NKC News April 2, 2024

ऊधमसिंह नगर में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें उत्तराखंड को विकसित बनाना है, केंद्र सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही। दस साल में जितना विकास हुआ आज तक नहीं हुआ। 12 लाख घरों को पानी कनेक्शन दिया। तीन लाख को स्वामित्व योजना का लाभ मिला।
पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में दो खेमे हैं। हम लोग ईमानदारी दूसरी तरफ भ्रष्टाचारी, धमकी और गाली दे रहे हैं। हम कह रहे भ्रष्टाचार हटाओ, वो कह रहे भष्टाचारी बचाओ। मोदी देश की आवाज सुनता है। मोदी को कितनी गलियां और धमकी दी जाए, मैं डरने वाला नहीं। पीएम मोदी ने कहा कि तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर तेज प्रहार होगा। आगे आना वाला पांच साल देश हित में बड़े फैसलों के होंगे।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने मां भारती के टुकड़े किए। उत्तराखंड वीर संतान को जन्म देती है, कांग्रेस ने तमिलनाडु के पास समुंद्र में द्वीप भारत का हिस्सा श्रीलंका को दिया। कोई मछुआरे जाता है तो वो वाह जेल में है। लोगों से पूछा क्या कांग्रेस भारत की रक्षा कर सकती है, मोदी ने सैनिक परिवारों को वन रैंक वन पेंशन दी। नियत सही तो नतीजे सही।
‘उत्तराखंड की पवित्र धरती पर खुद को बहुत धन्य महसूस करता हूं’
पीएम मोदी ने कहा कि मैं जब भी उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आता हूं, खुद को बहुत धन्य महसूस करता हूं। इसलिए मेरे दिल की गहराई से एक बात निकली थी- देवभूमि के ध्यान से ही मैं सदा धन्य हो जाता हूं, है भाग्य मेरा सौभाग्य मेरा, मैं तुमको शीश नवाता हूं।
‘भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने की गारंटी दी’
पीएम ने कहा कि मोदी ने भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने की गारंटी दी है। तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत का मतलब है,
लोगों की कमाई बढ़ेगी।
नौकरी के अवसर बढ़ेंगे।
गांव-शहर में सुविधा बढ़ेगी।
इसका बड़ा फायदा उत्तराखंड को भी होगा।
‘मोदी की गारंटी ने उत्तराखंड के घर-घर में सुविधा पहुंचाई’
पीएम ने कहा कि मोदी की गारंटी यानी पूरा होने की गारंटी है। मोदी की गारंटी ने उत्तराखंड के घर-घर में सुविधा पहुंचाई है, लोगों का स्वाभिमान बढ़ाया है। अब तीसरे टर्म में आपका ये बेटा एक और बड़ा काम करने जा रहा है। आपको 24 घंटे बिजली मिले, बिजली का बिल जीरो हो और बिजली से कमाई भी हो। इसके लिए मोदी ने ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ शुरू की है।
‘रुद्रपुर में उमड़े जनसमूह का उत्साह अभिभूत करने वाला’
पीएम मोदी ने कहा कि आज उत्तराखंड हर प्रकार की आधुनिक कनेक्टिविटी से जुड़ रहा है। भाजपा ने प्रदेश के गरीबों को 85000 घर बनाकर दिए हैं। 12 लाख घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंचाया है। इसके अलावा भाजपा सरकार ने साढे पांच लाख से ज्यादा शौचालयों का निर्माण कराया है। इसके अलावा यहां की पांच लाख से ज्यादा महिलाओं को उज्जवला गैस मुक्त कनेक्शन दिया गया है। करीब 3 लाख लोगों को स्वामित्व योजना के तहत उनकी प्रॉपर्टी के कार्ड दिए गए हैं। उत्तराखंड के 35 लाख लोगों के पास पहले बैंक में खाता तक नहीं थे। भाजपा सरकार ने 35 लाख लोगों के बैंक खाते खुलवाए और उन्हें बैंकों से जोड़ा। कहा कि इतने सारे काम तब होते हैं जब नीयत सही होती है। इसलिए मैं कहता हूं नियत सही तो नतीजे भी।
‘दस साल में जितना विकास हुआ आज तक नहीं हुआ’
पीएम मोदी ने कहा कि हमें उत्तराखंड को विकसित बनाना है, केंद्र सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही। दस साल में जितना विकास हुआ आज तक नहीं हुआ। 12 लाख घरों को पानी कनेक्शन दिया। तीन लाख को स्वामित्व योजना का लाभ मिला। 35 लाख लोगों को बैंक खाते खोले गए। छोटे किसानों के खाते में किसान निधि दी। नियत सही होती है तो काम ऐसे ही होते हैं। नियत सही तो नतीजे भी सही।
‘धूप में तपने की आपकी तपस्या को बेकार नहीं जाने दूंगा’
मैदान में बैठे लोगों को धूप लगने पर पीएम मोदी ने कहा कि भीड़ के लिए पंडाल छोटा पड़ गया है। जितने लोग अंदर बैठे हैं उससे ज्यादा लोग बाहर धूप में तप रहे हैं। हमारी व्यवस्था में कुछ कमी रही इसके लिए मैं क्षमा मांगता हूं। आपको विश्वास दिलाता हूं कि धूप में तपने की आपकी तपस्या को बेकार नहीं जाने दूंगा। मैं इसे विकास कर करके लौटा दूंगा। आपके प्यार के लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं। कहा कि यह चुनावी सभा भी ऐसे क्षेत्र में हो रही है जिसे मिनी इंडिया कहा जाता है। कहा कि यह देवभूमि और मिनी इंडिया का ही आशीर्वाद है कि वह उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के प्रति भाजपा का जो प्रेम जग जाहिर है। हमें उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाकर सबसे आगे लेकर जाना है। इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। पिछले दस वर्षों में जितना विकास उत्तराखंड का हुआ है उतना आजादी के बाद के 60-65 साल में भी नहीं हुआ।
‘यह तय नहीं की ये प्रचार सभा है या विजय रैली’
रुद्रपुर में पीएम मोदी ने मानूंगा देवी को जय के साथ शुरू संबोधन शुरू किया। पीएम मोदी ने देशी अंदाज में हाल चाल लिया। पीएम मोदी ने कहा कि भीड़ को देखकर यह तय नहीं हो पा रहा कि यह प्रचार सभा या विजय रैली।

कोरोना की चुनौती को पार किया गया: सीएम धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि रुद्रपुर आगमन पर मैं पीएम मोदी का स्वागत करता हूं। उन्होंने हमें इस चुनाव में 400 से अधिक सीटों का लक्ष्य दिया है। मुझे विश्वास है कि हम उत्तराखंड की सभी पांच सीटें जीतेंगे। और देश में 400 से अधिक सीटें जीतने में योगदान दें। हम सभी ने देखा है कि पीएम के नेतृत्व में देश ने कैसे प्रगति और विकास किया है। पीएम के नेतृत्व में देश बुलंदियों पर है। कोरोना की चुनौती को पार किया गया।
12:20 AM, 02-APR-2024
पीएम नरेंद्र मोदी की लोकसभा चुनाव 2024 की पहली रैली
ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की लोकसभा चुनाव 2024 की पहली रैली शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय रुद्रपुर में आयोजित इस रैली में पीएम मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी की रैली के लिए भाजपा ने जोरशोर से तैयारी की है। पीएम मोदी की इस रैली से नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को अच्छा फायदा होने की संभावना है।

भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर लोगों में उत्साह – फोटो : अमर उजाला
पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, अब पीएम की रैली को लेकर लोग भी मोदी मैदान पहुंचने लगे है। इस दौरान सड़कों पर लोगों की भीड़ दिखने लगी है। जगह-जगह ढोल नगाड़े बज रहे है।

देवभूमि उत्तराखंड के साथ ही देश की जनता ने लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की विजय का संकल्प ले लिया है। इस संकल्प की सिद्धि के लिए अपने समस्त परिवारजनों का आशीर्वाद हमारे साथ है। उत्तराखंड के रुद्रपुर में आज दोपहर करीब 12 बजे जनता-जनार्दन से संवाद का सौभाग्य मिलेगा।

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली अब कछ ही देर में शुरू होने वाली है। भाजपा ने पीएम मोदी की रैली को लेकर पूरी तैयारियां कर ली हैं। पीएम मोदी की रैली को लेकर मोदी मैदान में लोग इकट्ठा होने शुरू हो गए है। भाजपा का कहना है कि पीएम मोदी की रुद्रपुर में रैली ऐतिहासिक होने वाली है। इस रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।

Tags: तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर तेज प्रहार होगा: पीएम

Continue Reading

Previous: ‘क्रू’ ने किया बड़ा धमाका, पहले वीकेंड में की इन हिट्स से ज्यादा कमाई
Next: ‘कुछ ऐसा करें कि आप जड़ों से जुड़ जाएं’: निर्मला सीतारमण

Related Stories

ICAR CSR कॉन्क्लेव 2026: किसानों तक पहुंचेंगी आधुनिक कृषि तकनीकें, 75 कंपनियां आईं साथ
  • कृषि
  • राष्ट्रीय

ICAR CSR कॉन्क्लेव 2026: किसानों तक पहुंचेंगी आधुनिक कृषि तकनीकें, 75 कंपनियां आईं साथ

July 21, 2026
सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी, डॉक्टरों ने बताया-हालत स्थिर
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी, डॉक्टरों ने बताया-हालत स्थिर

July 20, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट
  • राष्ट्रीय

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट

July 18, 2026

Recent Posts

  • पोटियाडीह में औषधीय खेती से स्व-सहायता समूह महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: मंत्री केदार कश्यप
  •  बाहुड़ा रथयात्रा के पावन अवसर पर भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु की होगी श्रीमंदिर वापसी, भक्ति और उल्लास के बीच निकलेगी दिव्य यात्रा
  • पुरंदर मिश्रा ने उत्तर विधानसभा को दी विकास की सौगात: दो आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण, नए सामुदायिक भवन का भूमिपूजन
  • कलिंगा विश्वविद्यालय में ‘अल्ट्राटेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ, सिविल इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगा उद्योग आधारित प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के बढ़ेंगे अवसर
  • देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए सरगुजा से बस्तर तक रिकॉर्ड बिजनेस डेलीगेट पंजीयन अभियान शुरू

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

पोटियाडीह में औषधीय खेती से स्व-सहायता समूह महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: मंत्री केदार कश्यप
  • छत्तीसगढ़

पोटियाडीह में औषधीय खेती से स्व-सहायता समूह महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: मंत्री केदार कश्यप

July 23, 2026
 बाहुड़ा रथयात्रा के पावन अवसर पर भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु की होगी श्रीमंदिर वापसी, भक्ति और उल्लास के बीच निकलेगी दिव्य यात्रा
  • adhytma
  • छत्तीसगढ़

 बाहुड़ा रथयात्रा के पावन अवसर पर भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु की होगी श्रीमंदिर वापसी, भक्ति और उल्लास के बीच निकलेगी दिव्य यात्रा

July 23, 2026
पुरंदर मिश्रा ने उत्तर विधानसभा को दी विकास की सौगात: दो आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण, नए सामुदायिक भवन का भूमिपूजन
  • छत्तीसगढ़

पुरंदर मिश्रा ने उत्तर विधानसभा को दी विकास की सौगात: दो आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण, नए सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

July 23, 2026
कलिंगा विश्वविद्यालय में ‘अल्ट्राटेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ, सिविल इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगा उद्योग आधारित प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के बढ़ेंगे अवसर
  • education
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में ‘अल्ट्राटेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ, सिविल इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगा उद्योग आधारित प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के बढ़ेंगे अवसर

July 23, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • पोटियाडीह में औषधीय खेती से स्व-सहायता समूह महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: मंत्री केदार कश्यप
  •  बाहुड़ा रथयात्रा के पावन अवसर पर भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु की होगी श्रीमंदिर वापसी, भक्ति और उल्लास के बीच निकलेगी दिव्य यात्रा
  • पुरंदर मिश्रा ने उत्तर विधानसभा को दी विकास की सौगात: दो आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण, नए सामुदायिक भवन का भूमिपूजन
  • कलिंगा विश्वविद्यालय में ‘अल्ट्राटेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ, सिविल इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगा उद्योग आधारित प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के बढ़ेंगे अवसर
  • देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए सरगुजा से बस्तर तक रिकॉर्ड बिजनेस डेलीगेट पंजीयन अभियान शुरू
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.