

तमिलनाडु के चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राजनीति में करियर बनाने की इच्छा रखने वाली महिलाओं को जड़ों से जुड़ने की सलाह दी है। युवा महिलाओं को राजनीति में अपना करियर बनाने की सलाह के बारे में पूछे जाने पर, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “… कुछ सार्वजनिक काम करें, आसपास के क्षेत्रों में मदद करें- यह पर्यावरण से संबंधित काम हो सकता है, यह एक झील का पुनरोद्धार करने जैसा कुछ हो सकता है जो खो गई थी। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसा करना शुरू करें, ताकि आप अपनी जड़ों से बंध जाएं और वह खुद आप में रुचि पैदा करे।”
