Skip to content
September 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • 2024 लोकसभा चुनाव से पहले गौरव वल्लभ, विजेंदर सिंह, नवीन जिंदल… ने थामा BJP का दामन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

2024 लोकसभा चुनाव से पहले गौरव वल्लभ, विजेंदर सिंह, नवीन जिंदल… ने थामा BJP का दामन

NKC News April 4, 2024

कांग्रेस के इन नेताओं ने हाल में पार्टी को अलविदा कह दिया (फोटो- पीटीआई/X)

लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है. हाल के दिनों में हुई इस तरह की घटनाओं पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा झटके कांग्रेस को लगे हैं. देश की सबसे पुरानी पार्टी के नेताओं का अपने दल से मोहभंग हो रहा है. गौरव वल्लभ, विजेंदर सिंह, नवीन जिंदल, परनीत कौर… ऐसे कई नाम हैं, जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़ दिया है. इसी तरह आम आदमी पार्टी, तेलंगाना की बीआरएस, बसपा, झामुमो, टीएमसी, टीडीपी के नेताओं ने भी अपनी पार्टी से किनारा कर लिया है और भाजपा के साथ कदमताल शुरू कर दी है.हाल ही में कांग्रेस के 16 नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी जॉइन कर ली. इसके अलावाल बीआरएस के 8 नेता, आम आदमी पार्टी और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी से 2-2 और बीजू जनता दल, बहुजन समाज पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, तेलुगु देशम पार्टी, तृणमूल कांग्रेस से एक-एक नेता ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. इसके साथ ही एक निर्दलीय नेता ने भी हाल ही में बीजेपी को जॉइन कर लिया था.

आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 370 सीटें जीतने का टारगेट सेट कर दिया है. इसे पूरा करने के लिए बीजेपी ने कई ऐसे नेताओं को भी टिकट दिया है जो दूसरी पार्टियों से आए हैं. चुनाव से पहले दूसरी पार्टियों से 34 उम्मीदवार बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

सबसे पहले बात गौरव वल्लभ की करें तो उन्होंने कांग्रेस को दिशाहीन बताया और कहा कि वह सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकते. उन्होंने कहा कि 1991 के उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण नीतियों के निर्माता होने के बावजूद कांग्रेस का रुख हमेशा वेल्थ क्रिएट करने वालों का अपमान करने का रहा है, जिसने भारतीय आर्थिक परिदृश्य को बदल दिया. इसके बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गए. भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में अशोक तंवर, भर्तृहरि महताब, बीबी पाटिल, किरण कुमार रेड्डी, परनीत कौर, नवीन जिंदल, जितिन प्रसाद, अनिल के एंटनी, रणजीत सिंह चौटाला, विजेंदर सिंह और सौमेंदु अधिकारी शामिल हैं.

बीजेपी की नाव पर सवार हुए दूसरी पार्टी के ये नेता

– अशोक तंवर आम आदमी पार्टी छोड़कर हरियाणा के सिरसा से भाजपा के टिकट पर चुनावी ताल ठोक रहे हैं. वह अतीत में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं.

-बीजेडी में भर्तृहरि महताब लगातार 6 बार सांसद रहे. मशहूर कारोबारी नवीन जिंदल भी पाला बदल कर कांग्रेस से बीजेपी में चले गए. 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और सांसद चुने गए थे.

– पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल के एंटनी भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं. उन्होंने 2019 में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया और केरल में कांग्रेस डिजिटल मीडिया सेल के संयोजक थे.

– पार्टी बदलने के क्रम में एक बड़ा नाम सौमेंदु अधिकारी का है. वह तमलुक लोकसभा सीट से पूर्व टीएमसी सांसद हैं. वह सुवेंदु अधिकारी के भाई हैं, जिन्होंने 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हराया था.

– बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 437 उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से 23 दलबदलू उम्मीदवार थे. उनमें से 13 ने जीत हासिल की थी. इनमें से 8 यूपी से, तीन पश्चिम बंगाल से और एक-एक महाराष्ट्र और हरियाणा से चुनाव जीते थे.

Tags: 2024 लोकसभा चुनाव गौरव वल्लभ नवीन जिंदल विजेंदर सिंह

Post navigation

Previous आरटीई के तहत 4500 सीटों पर गरीबों को मिलेगा दाखिला
Next बिजली गोदाम में आगजनी : स्थिति का जायजा लेने घटना स्थल पहुंचे सीएम साय

Related Stories

Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records

September 12, 2026
दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

September 12, 2026
बस्तर में राष्ट्रभाव का शंखनाद, केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची भव्य बाइक तिरंगा यात्रा
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

बस्तर में राष्ट्रभाव का शंखनाद, केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची भव्य बाइक तिरंगा यात्रा

August 12, 2026

Recent Posts

  • आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले
  • Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले

September 13, 2026
Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records

September 12, 2026
दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

September 12, 2026
नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले
  • Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.