

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब दुकानों में अवैध वसूली पर लगाम कसने के लिए आबकारी विभाग अब एक्शन मोड में आ गया है। अफसर शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई कर रहे हैं। अब शराब दुकानों में वसूली हुई, पूरे स्टाफ की नौकरी जाएगी। दरअसल, रायपुर के लालपुर इलाके में स्थित दुकान के सभी कर्मचारियों को हटाया गया, अभद्रता और विवाद पर होगा एक्शन।
