रायपुर. कोरोना काल में इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले तीन मृतकों का प्रशासन, सरकारी और निजी अस्पतालों की लापरवाही की वजह से चार साल बाद भी अंतिम संस्कार नहीं हो पाया। किसी ने भी इन मृतकों का रिकार्ड ही संभालकर नहीं रखा। जिन अस्पतालों में इनका इलाज हो रहा था उन्होंने भी कभी इसकी पूरी जानकारी नहीं दी। प्रशासन ने भी इन शवों की जानकारी नहीं ली।

