भीषण गर्मी के बीच लू भी चलनी लगी है, जो आपके सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण दोपहर के समय खासकर घर के या ऑफिस के बाहर निकलना काफी मुश्किल हो जाता है। बढ़ते तापमान के कारण आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। लू लगने के कारण आपको बार-बार प्यास लगने, चक्कर आने और पसीना आने के कारण डिहाइड्रेशन और घमोरियां जैसी समस्याएं हो सकती हैं। न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानते हैं कि गर्मी के मौसम में आप खुद को कैसे ठंडा रख सकते हैं ?

गर्मियों में खुद को ठंडा रखने के टिप्स –
1. नीम की पत्तियों के पानी से नहाएं –
नहाने के पानी में मुट्ठी भर नीम की पत्तियों को डालकर कुछ देर भिगोकर रखने से ये आपके बालों, स्किन और स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है। नीम की पत्तियों में रोगाणुरोधी गुण होते हैं, जो डैंड्रफ की समस्या को होने से को रोकने और चेहरे पर ब्लैकहेड्स की मौजूदगी को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, नीम की पत्तियों का ठंडा प्रभाव आपको गर्मी से राहत दिलाने में भी फायदेमंद होता है, जिससे आप नहाने के बाद तरोताजा महसूस करते हैं।
2. दोपहर के भोजन में दही या छाछ शामिल करें –
गर्मियों के दिनों में दोपहर का तापमान सबसे ज्यादा गर्म होता है। ऐसे में आप अपने लंच में दही या छाछ शामिल कर सकते हैं। दादी-नानी के जमाने से गर्मियों में दही या छाछ का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। दही और छाछ दोनों ही ठंडे खाद्य पदार्थ हैं, जो शरीर के तापमान को कंट्रोल करने और गर्मी के कारण पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं गर्मी के मौसम में दही या छाछ का सेवन आपके मीठे खाने की क्रेविंग को भी कम करता है और भूख को शांत करने में भी फायदेमंद होता है।
3. पीने के पानी में वला या खस की जड़ें मिलाएं –
अपने पीने के पानी में वला या खस की जड़ें मिलाना गर्मियों के दौरान गर्मी से बचने का एक प्राकृतिक तरीका है। वेटिवर जड़ों को पानी में मिलाकर पीने से इसका शरीर पर ठंडा प्रभाव पड़ता है। गर्मियों में इन जड़ी बूटियों का सेवन शरीर में होने वाली असुविधा को कम करने के लिए हर्बल ड्रिंक के रूप में किया जाका है। अपने पीने के पानी में वला या खस की जड़ें डालकर, आप इस ड्रिंक को पी सकते हैं, जो न केवल आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करेंगे, बल्कि सांसों की दुर्गंध को भी कम करते हैं।
गर्मी से बचाव के लिए इन उपायों को अपने रूटीन में शामिल करने के साथ कॉटन के कपड़े पहने, दिन के सबसे गर्म समय में घर से बाहर निकलने से बचें, धूप में छाता, टोपी या स्कर्फ पहनकर ही निकालें और खुद को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें।
