

डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आने वाले हैं. उनके साथ मां सीता के रोल में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी दिखेंगी. लंबे वक्त से दोनों एक्टर्स और इस प्रोजेक्ट के चर्चे हो रहे हैं. हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं, जिनमें अरुण गोविल और लारा दत्ता को दशरथ और कैकयी के अवतार में देखा गया था. अब रणबीर और पल्लवी के लुक भी लीक हो गए हैं.जी हां, आपने सही पढ़ा. फिल्म ‘रामायण’ के सेट्स से रणबीर कपूर और साई पल्लवी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. इनमें उन्हें भगवान राम और मां सीता के अवतार में देखा जा सकता है. असल में ‘रामायण’ के सेट से तस्वीरें एक बार फिर जूम टीवी के हाथ आई हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर इन्हें शेयर किया है. तस्वीरों में दोनों नदी के किनारे टहलते और बात करते दिख रहे हैं. दोनों ने मैरून रंग के मैचिंग आउटफिट पहने हैं. नेचुरल मेकअप के साथ साई पल्लवी ने पर्पल साड़ी पहनी है. इसके साथ गोल्डन और मैरून दुपट्टा ओढ़ा हुआ है. तो वहीं रणबीर पर्पल धोती के साथ गोल्डन और मैरून शॉल ली हुई है.
