Skip to content
September 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • आपस में ही लड़ रहे कांग्रेसी: सीएम साय
  • Uncategorized

आपस में ही लड़ रहे कांग्रेसी: सीएम साय

NKC News May 1, 2024

रायपुर । जशपुर के पंडरापाठ में आज अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस में मचे घमासान और बिखराव पर जमकर चुटकी ली. उन्होंने कांग्रेस की महिला प्रवक्ता राधिका खेड़ा और कांग्रेस के संचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला के बीच हुए झगड़े पर कहा कि कांग्रेसियों में ही आपस में घमासान मचा है. राधिका खेड़ा तो थाने में रिपोर्ट करने की भी बात कर रही हैं. इनसे अपना घर ही नहीं संभल रहा है. कोई तालमेल नहीं है.सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस में इस तरह बिखराव का माहौल है कि उनके नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं. दुर्ग के नेताओं को अलग-अलग लोकसभाओं से चुनाव लड़ाया जा रहा है. आज कांग्रेस की दुर्गति हो गई है. इनके 25 हजार नेता और कार्यकर्ता अब तक भाजपा प्रवेश कर चुके हैं. उन्होंने विधानसभा चुनाव की भांति लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को पूरी तरह से बाहर करने की बात जनता से कही.

गौरतलब है कि विष्णु देव साय का चुनावी अभियान पूरे चरम पर है. वे रोजाना 3-3 जनसभाएं कर रहे हैं, भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान का आग्रह कर रहे हैं. उन्होंने आज जशपुर के पंडरापाठ, सरगुजा के सीतापुर और बलौदाबाजार-भाटापारा के सुहेला में विशाल जनसभा को संबोधित किया.

खाता चेक करो, महतारी वंदन योजना की राशि ट्रांसफर कर दी है

सरगुजा के सीतापुर में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत तीसरी किश्त ट्रांसफर किये जाने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने आज महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त दे दी है. साथ ही सभी माताओं-बहनों से अपना-अपना खाता चेक करने की बात कही.

कांग्रेस को घेरते हुए सीएम साय ने कहा कि मुद्दाविहीन कांग्रेस आज जनता के बीच तरह-तरह के भ्रम फैला रही है. हमारी जनहितैषी योजनाओं को बंद हो जाने के साथ आरक्षण खत्म कर देने का आरोप भाजपा पर लगा रही है. महिलाओं को साल में एक लाख देने की बात कहकर फॉर्म भरवा रही है. लेकिन कांग्रेस के सरकार में आने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है. इसलिए जनता का उस पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं है. उन्होंने फिर एक बार मोदी सरकार बनाने की बात जनता से कही.

पहली बार भाजपा का विधायक बनाने पर सीतापुर की जनता का जताया आभार

सीएम साय ने सीतापुर विधानसभा की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि आप लोगों ने 75 वर्षों में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भाई रामकुमार टोप्पो को जिताया, उनको विधायक बनाया है. कांग्रेस के विधायकों ने सीतापुर का कभी विकास नहीं किया, बल्कि विकास के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया. अब भाजपा के विधायक और भाजपा की सरकार है. सीतापुर में जनहित और विकास के अनेकों कार्य होंगे. एक मुख्यमंत्री होने के नाते मैं ये वादा करता हूँ.

अपराजेय योद्धा को सांसद बनाना है

अपने चुनावी अभियान के अंतर्गत देर शाम बलौदाबाजार-भाटापारा के सुहेला पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के लिए कहा कि आठ बार के विधायक, राजनीति के अपराजेय योद्धा, जनप्रिय नेता को सांसद बनाना है, ये आशीर्वाद मैं आप सभी से मांगने आया हूँ.

मोदी के पिटारे में जनहित के लिए अभी बहुत कुछ

भाजपा के संकल्प पत्र का हवाला देते हुए सीएम साय ने कहा कि हम अपने संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी भी कहते हैं. मोदी सरकार में पिछले 10 वर्षों में 4 करोड़ पीएम आवास बने, अगले पांच साल में 3 करोड़ नए पीएम आवास बनाना है. अब 70 साल तक के बुजुर्गों का भी मुफ्त में आयुष्मान भारत योजना में इलाज होगा. मुद्रा योजना के तहत बेटे-बेटियों को 10 लाख की जगह 20 लाख तक का लोन मिलेगा. अब पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस घर-घर तक पहुंचाई जाएगी. उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो पूरा भी करती है, कांग्रेस की तरह झूठ नहीं बोलती.

Tags: आपस में ही लड़ रहे कांग्रेसी चुटकी थाने राधिका खेड़ा सीएम साय

Post navigation

Previous प्रियंका और राहुल  रायबरेली-अमेठी लोकसभा सीट से उतरेंगे चुनावी मैदान में
Next ग्रामीणों ने जहां लगाए थे हजारों पौधे, पंचायत ने वही करा दिया डबरी निर्माण, कई पेड़ कटे

Related Stories

यदुवंशियों पर कथित टिप्पणी से यादव समाज आक्रोशित, सार्वजनिक माफी की मांग
  • Uncategorized

यदुवंशियों पर कथित टिप्पणी से यादव समाज आक्रोशित, सार्वजनिक माफी की मांग

August 22, 2026
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में CM साय के साथ विधायक पुरन्दर मिश्रा हुए शामिल
  • Uncategorized

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में CM साय के साथ विधायक पुरन्दर मिश्रा हुए शामिल

August 14, 2026
  • Uncategorized

August 11, 2026

Recent Posts

  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • education
  • छत्तीसगढ़

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

September 9, 2026
कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026
थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026
वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.