गौरेला पेंड्रा मरवाही.मरवाही वन मंडल के पेंड्रा वन परिक्षेत्र के पतगवा झाबर गांव मुख्य मार्ग के पास सागौन प्लांट में आग लग गई। आग लगने से सागौन प्लांट का एक बड़ा इलाका जल गया। आग लगने की खबर मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि तेज हवा और धधकती आग से आग पर काबू पाने में काफी परेशानी हो रही है। संसाधन नहीं होने की वजह से आग को काबू करने में काफी परेशानी हो रही है। सूखे पत्ते और तेज हवाओं की वजह से आग तेजी से जंगल में फैल रही है। हालांकि आग लगने से प्लांट में मौजूद छोटे-छोटे पौधे जलकर खाक हो गए हैं।

