Skip to content
July 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • स्कूल की छत और दीवार आंगनबाड़ी की ओर गिरी, बाल-बाल बचे बच्चे
  • popular
  • छत्तीसगढ़

स्कूल की छत और दीवार आंगनबाड़ी की ओर गिरी, बाल-बाल बचे बच्चे

NKC News June 7, 2024

पूर्व में जर्जर स्कूल की सूचना देने के बाद भी नया भवन स्वीकृत नहीं हो सका। इसके कारण आज विद्यार्थियों के सामने मुसीबत खड़ी है। यह केवल एक गांव के स्कूल की समस्या नहीं है। कई गांव में कई स्कूल भवन बेदह जर्जर हो चुके हैं जिन्हें डिस्मेंटल किया जाना आवश्यक है, बावजूद जिले के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

कवर्धा. बीते शिक्षासत्र में प्राथमिक शाला चमारी में कक्षा पहली से पांचवीं तक कक्षाएं संचालित हुई। वहीं इस शिक्षासत्र भी संभव था कि कक्षाएं लगती। हादसा कक्षा संचालित होने के पहले ही हो गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ग्राम चमारी का प्राथमिक शाला भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है इसलिए प्रधानपाठक और ग्रामीणों ने बैठक कर चर्चा किए थे कि इस शिक्षासत्र इस स्कूल भवन में कक्षाएं संचालित न किया जाए। आखिर जिसका डर था वहीं हुआ। बुधवार की सुबह 9 बजे शासकीय प्राथमिक शाला की ओर की छत भरभरा कर गिर गया।हालांकि इस दौरान स्कूल भवन में कोई मौजूद नहीं था। हालांकि बड़ा हादसा होते-होते बचा क्योंकि जिस कमरे का छत गिरा उसके बाजू पास में ही आंगनबाड़ी केंद्र हैं जहां पर बच्चे खेल रहे थे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका मौजूद थी। छत गिरा तो दीवार को तोड़ते हुए आंगनबाड़ी की ओर गिरा। इस दौरान बच्चे आंगनबाड़ी के अंदर ही थे। किस्मत अच्छी रही कि कोई जानमाल की हानि नहीं हुई।
बीते दिनों कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि जो भी स्कूल जर्जर है वहां की स्थिति का जायजा लें और मरम्मत योग्य है तो मरम्मत कराएं। लेकिन अधिकारियों के समय नहीं कि स्कूल का निरीक्षण भी करें।
कई वर्षों से अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है कि स्कूल भवन जर्जर हो चुका है। बावजूद इस पर किसी तरह से ध्यान नहीं दिया रहा है, जब हादसे होते हैं तब सबक मिलता है। लेकिन हादसे का इंतजार ही क्यों करना। ग्राम चमारी के पालकों ने निर्णय लिया है कि बच्चों की कक्षाएं गांव के ही किसी घर के खाली कमरे या बरामदे में संचालित होगा। मतलब बच्चों की पढ़ाई केवल काम चलाऊ होगी।
गांव में अन्य कोई शासकीय भवन नहीं है। गांव छोटा है जिसके कारण यहां मीडिल स्कूल भी नहीं है। मीडिल स्कूल पास के ही गांव सरईपतेरा में है। बीते सत्र प्राथमिक स्कूल में 55 बच्चे अध्यनरत रहे। इस वर्ष भी 50 से 55 बच्चे अध्यापन करेंगे। लेकिन बड़ी समस्या यही है कि यहां अन्य कोई शासकीय भवन, सामुदायिक भवन, सार्वजनिक मंच कुछ भी नहीं है, जिसके कारण वहां पर स्कूल संचालित करना मुश्किल है।
अधिकारी को पता नहीं
स्कूल का छत गिर जाने के दूसरे दिन भी जिला शिक्षा अधिकारी को इसकी सूचना नहीं दी जाती। मतलब जानबूझकर इस लापरवाही को छुपाया जा रहा था। प्रधानपाठक ने तो इसकी सूचना संकुल समन्वयक को दे दी लेकिन यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी तक नहीं पहुंची। मीडिया के माध्यम से उन तक जानकारी पहुंची। डीईओ योगेश दास ने बोड़ला बीईओ से जानकारी ली तो उन्होंने डीईओ को कल जानकारी देने की बात कह दी। इस तरह से मामले को ही दबाने की भरपूर कोशिश की जा रही है।
पूर्व में जर्जर स्कूल की सूचना देने के बाद भी नया भवन स्वीकृत नहीं हो सका। इसके कारण आज विद्यार्थियों के सामने मुसीबत खड़ी है। यह केवल एक गांव के स्कूल की समस्या नहीं है। कई गांव में कई स्कूल भवन बेदह जर्जर हो चुके हैं जिन्हें डिस्मेंटल किया जाना आवश्यक है, बावजूद जिले के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
प्रधानपाठक थानसिंह मेरावी ने कहा कि 5 जून की सुबह छत गिर गई। भवन जर्जर हो चुका है। गांव में शासकीय भवन की कमी है। आगामी शिक्षासत्र में कक्षाएं संचालित करने के लिए ग्रामीणों के बैठक करेंगे। वहां पर जो निर्णय होगा इसके हिसाब से कक्षाएं संचालित करेंगे।

Tags: आंगनबाड़ी की ओर गिरी दीवार बाल-बाल बचे बच्चे स्कूल की छत

Continue Reading

Previous: Chhattisgarhइस बार पढ़ाई में होगा बड़ा बदलाव
Next: भिलाई: अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल,  लापरवाह चालकों को होगा लाइसेंस निरस्त

Related Stories

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • education
  • छत्तीसगढ़

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

July 20, 2026
रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू
  • छत्तीसगढ़

रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू

July 20, 2026
बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ
  • छत्तीसगढ़

बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ

July 19, 2026

Recent Posts

  • चाहकर भी पार्टनर नहीं ढूंढ पा रहे युवा; अमीर देशों में बढ़ रहा अकेलापन, 25 की उम्र के बाद सोशल मीडिया से दूरी
  • ICAR CSR कॉन्क्लेव 2026: किसानों तक पहुंचेंगी आधुनिक कृषि तकनीकें, 75 कंपनियां आईं साथ
  • नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल
  • प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

चाहकर भी पार्टनर नहीं ढूंढ पा रहे युवा; अमीर देशों में बढ़ रहा अकेलापन, 25 की उम्र के बाद सोशल मीडिया से दूरी
  • life style

चाहकर भी पार्टनर नहीं ढूंढ पा रहे युवा; अमीर देशों में बढ़ रहा अकेलापन, 25 की उम्र के बाद सोशल मीडिया से दूरी

July 21, 2026
ICAR CSR कॉन्क्लेव 2026: किसानों तक पहुंचेंगी आधुनिक कृषि तकनीकें, 75 कंपनियां आईं साथ
  • कृषि
  • राष्ट्रीय

ICAR CSR कॉन्क्लेव 2026: किसानों तक पहुंचेंगी आधुनिक कृषि तकनीकें, 75 कंपनियां आईं साथ

July 21, 2026
नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • education
  • छत्तीसगढ़

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

July 20, 2026
अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल
  • मनोरंजन

अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल

July 20, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • चाहकर भी पार्टनर नहीं ढूंढ पा रहे युवा; अमीर देशों में बढ़ रहा अकेलापन, 25 की उम्र के बाद सोशल मीडिया से दूरी
  • ICAR CSR कॉन्क्लेव 2026: किसानों तक पहुंचेंगी आधुनिक कृषि तकनीकें, 75 कंपनियां आईं साथ
  • नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल
  • प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.