

रायपुर/दिल्ली। रायपुर से नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज दिल्ली में राष्ट्रीय चैनल के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, रायपुर Raipur तेजी से विकसित करेगा। इसके साथ-साथ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में विकास की बयार बहने की बात कही। X पोस्ट में बृजमोहन अग्रवाल ने लिखा, मोदी 3.0 में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। राज्य के नव निर्वाचित लोकसभा सदस्यों की इसमें अहम भूमिका होगी। बता दें कि छग के सभी नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद दिल्ली में है। वे सभी कल 7 जून को NDA की बैठक में शामिल हुए। इस बाद छग सदन में सीएम से द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री ने सभी नव निर्वाचित सांसदों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि सांसदों की भूमिका राज्य के विकास में अहम है और सभी को मिलकर छत्तीसगढ़ की प्रगति के लिए कार्य करना होगा। दरअसल जून को मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। जिसमें सभी सांसद और सीएम शामिल हो रहे है। साथ ही विदेशो के राष्ट्रीय अध्यक्षों को भी न्यौता दिया गया है। उन सभी का भारत आगमन शुरू हो गई है।
