गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग तहसील में ग्रामीण फ्लोराईड युक्त पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं. 5 साल के बच्चे से लेकर 55 साल के बुजुर्गों पर फ्लोराई युक्त पानी का असर देखने को मिल रहा है. लेकिन प्रशासन ने अब तक समस्या का स्थाई हल नहीं किया है. वहीं स्वास्थ्य विभाग भी इससे बेखबर है. 7 साल पहले हुई जांच, अब तक पीने के पानी का दूसरा विकल्प नहीं.

