आज 06 जनवरी, 2023 शुक्रवार पौष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज पौष पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा। मान्यता है कि इस दिन माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने से सभी कष्ट और दुःख दूर हो जाते हैं। पंचांग के अनुसार आज इंद्र योग सुबह 8 बजकर 10 मिनट से शुरू होकर 7 जनवरी को 8 बजकर 54 मिनट तक और ब्रह्म योग 6 जनवरी को सुबह 8 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। आज विक्रम संवत 2069 शके 0644 दक्षिणायन है। आज राहूकाल दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा और दिशाशूल उत्तर होगा। आइए के.ए.दुबे पद्मेश जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए शुक्रवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल
पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा।
वृषभ दैनिक राशिफल
क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल
व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।
कर्क दैनिक राशिफल
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
सिंह दैनिक राशिफल
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा।
कन्या दैनिक राशिफल
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
तुला दैनिक राशिफल
पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। भाई या बहन से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।
धनु दैनिक राशिफल
दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।
मकर दैनिक राशिफल
रोग या शत्रु तनाव का कारण हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित न हों। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।
कुंभ दैनिक राशिफल
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कुछ पारिवारिक तनाव रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
मीन दैनिक राशिफल
शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
