Animals and Astro: ज्योतिष में शकुन, दिला, पशु-पक्षियों के आगमन आदि का भी विचार किया जाता है। इन्हें सत्य नहीं, तो आगामी भविष्य का संकेत जरुर मानना चाहिए और उसके मुताबिक खुद को तैयार रखना चाहिए। शास्त्रों के मुताबिक हमारे आसपास कुछ ऐसे जानवर होते हैं, जो अगर घर में नजर आएं या घर के बाहर उनको देख लिया जाए तो ये शुभ या अशुभ संकेत देते हैं। कई बार इनके आने का मतलब होता है कि घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर रही है। ऐसे में लोगों को इन जानवरों और उनके संकेतों के बारे में जानकारी होना चाहिए। तो चलिए आपको बताए कि किन जानवरों के आगमन से शुभ संकेत मिलते हैं।

कनखजूरा
यदि आपको अपने घर में कनखजूरा नजर आए तो यह बेहद शुभ संकेत है। इसका मतलब यह है कि मां लक्ष्मी आपसे बेहद प्रसन्न हैं और जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति बदलने वाली है।
सांप
यदि आपको अपने घर में सांप नजर आए तो इसका मतलब यह है कि भगवान शिव की कृपा आप पर है। सांप को भगवान शिव का प्रिय माना जाता है। ऐसे में सांप को मारने के बजाए उसे भगाने की कोशिश करें। लेकिन इसे शुभ संकेत मानना चाहिए।
कुत्ता
अगर घर में काला कुत्ता घुस जाए तो इसका मतलब यह है कि शनि का प्रकोप शांत होने वाला है। इस कुत्ते को रोटी जरुर खिलाएं। काला कुत्ता भैरव का वाहन होता है और शनि का प्रतीक होता है। इससे शनि के साथ ही राहु-केतु के दोष भी दूर होते हैं।
यदि आपके घर में सफेद कबूतर आ जाए तो इसे शुभ संकेत समझना चाहिए। सफेद कबूतर घर में सुख-शांति के आगमन का संदेश देता है। यह कबूतर यदि बालकनी में बैठा हुआ नजर आए तो इसका मतलब भगवान ने आपकी प्रार्थना सुन ली है और आपकी मनोकामना पूरी होनेवाली है।
डिसक्लेमर
‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’
