Skip to content
September 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • IPL 2023 के पहले मैच में गुजरात ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया, शुभमन-राशिद का शानदार प्रदर्शन
  • Uncategorized
  • खेल

IPL 2023 के पहले मैच में गुजरात ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया, शुभमन-राशिद का शानदार प्रदर्शन

NKC News April 1, 2023

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के सीजन का आगाज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स  के बीच मुकाबले के साथ देखने को मिला. नए सीजन का आगाज गुजरात टाइटंस की टीम ने भी शानदार तरीके से करते हुए चेन्नई के खिलाफ इस मुकाबले में 5 विकेट से जीत हासिल की और प्वाइंट्स टेबल पर अपना खाता भी खोलने में कामयाब रहे. 179 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही गुजरात की तरफ से शुभमन गिल ने 63 और विजय शंकर ने 27 और राशिद खान ने अहम समय पर 10 रनों की पारी खेली.
179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस टीम की तरफ से शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतरी जिसमें दोनों के बीच में पहले विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी देखने को मिली जिसमें साहा 16 गेंदों में 25 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे. वहीं इसके बाद शुभमन गिल ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए मिलकर 53 रनों की साझेदारी करने के साथ टीम की स्थिति को पूरी तरह से मजबूत करने का काम किया.
गुजरात टाइटंस टीम को दूसरा झटका साई सुदर्शन के रूप में 90 के स्कोर पर लगा जो 22 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. इसके बाद शुभमन गिल का साथ देने मैदान पर कप्तान हार्दिक पांड्या उतरे जिन्होंने आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को काफी तेजी के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास किया लेकिन वह सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं शुभमन गिल भी अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद 36 गेंदों में 63 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए.आखिरी 3 ओवरों में गुजरात की टीम को जीत के लिए 30 रनों की दरकार थी, जिसके बाद विजय शंकर ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की लेकिन वह 21 गेंदों में 27 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए. इसके बाद मैदान पर उतरे राशिद खान ने आते ही एक छक्का और एक चौका लगाने के साथ पूरी तरह से मैच को गुजरात की तरफ कर दिया. राशिद ने जहां 3 गेंदों में 10 रनों की पारी खेली वहीं राहुल तेवतिया ने भी 14 गेंदों में रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से इस मुकाबले में राजवर्धन हेंगारगेकर ने 3 जबकि तुषार देशपांडे और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

चेन्नई की तरफ ऋतुराज ने दिखाया बल्ले से दम
इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की पारी को लेकर बात की जाए तो उसमें पूरी तरह से ऋतुराज की बल्लेबाजी का दम देखने को मिला जिन्होंने सिर्फ 50 गेंदों में 92 रनों की पारी खेलने के साथ टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. गायकवाड़ ने अपनी इस पारी के दौरान 4 चौके लगाने के साथ 9 छक्के भी लगाए. चेन्नई के लिए इस मुकाबले में दूसरा सर्वाधिक स्कोर मोईन अली ने बनाया जो 23 रनों की पारी खेलने में कामयाब हो सके थे.
इस मैच में गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी को लेकर बात की जाए तो राशिद खान का जलवा साफतौर पर देखने को मिला जिन्होंने अपने 4 ओवरों में सिर्फ 26 रन देने के साथ 2 विकेट भी हासिल किए. इसके अलावा मोहम्मद शमी और अल्जारी जोसेफ ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किए

Post navigation

Previous किसानों और ग्रामीणों के जीवन में सहकारिता के माध्यम से आया बड़ा बदलाव: भूपेश बघेल
Next अवैध प्लाटिंग मामले में 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Related Stories

यदुवंशियों पर कथित टिप्पणी से यादव समाज आक्रोशित, सार्वजनिक माफी की मांग
  • Uncategorized

यदुवंशियों पर कथित टिप्पणी से यादव समाज आक्रोशित, सार्वजनिक माफी की मांग

August 22, 2026
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में CM साय के साथ विधायक पुरन्दर मिश्रा हुए शामिल
  • Uncategorized

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में CM साय के साथ विधायक पुरन्दर मिश्रा हुए शामिल

August 14, 2026
  • Uncategorized

August 11, 2026

Recent Posts

  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • हमारी सरकार ने वन संरक्षण के साथ-साथ वनोपज संग्राहकों की आय और उनकेपरिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026
वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026
अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

September 3, 2026
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • छत्तीसगढ़

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र

September 1, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • हमारी सरकार ने वन संरक्षण के साथ-साथ वनोपज संग्राहकों की आय और उनकेपरिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.