रयपुर । (मीनाक्षी राव)रायपुर नगर निगम रायपुर वार्ड क्रं 4 के गोवर्धन नगर दुर्गा चौक के करीब 200 मीटर तक की दुरी को निगम के द्वारा सीसी करण कार्य को अधुरा ही छोड दिया गया है जिसमें आवागमन करने में लोगों को बडी से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग में न ही नाली के पानी का कोई निकासी है मोहल््ले का पुरा गंदा पानी मार्ग में आकर जमा का हो जाती है और वे पानी सभी के घरों के सामने रूक जाने से उस पानी को ही पार करके चलना पडता है जिसे पार करना राहगीरों के लिए खतरा साबित हो रहा है। इसकी शिकायत वार्ड के पार्षद को किये जाने पर पार्षद औपचारिकता पूरी करते हुए कार्य को जल्द पुरी करने का अश्वासन तो दिया गया है लेकिन कब पुरी होगी बोला नही जा सकता।

