विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश में लगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) के लिए आज का दिन अहम है। पटना (Patna) में नीतीश कुमार के आवास पर विपक्ष दलों के बड़े नेताओं की बैठक होने जा रही है र 2024 में (Lok Sabha Chunav 2024 ) मोदी और भाजपा को हराने के लिए रणनीति पर मंथन होगा। नीतीश कुमार को इस बैठक से बड़ी उम्मीद है, क्योंकि वो कह चुके हैं कि यदि सभी दलों ने मिलकर चुनाव लड़ा तो भाजपा को 100 सीटें भी नहीं मिलेंगी। यहां पढ़िए 23 June Patna Opposition Meet से जुड़ा हर अपडेट
पटना में बैठक स्थल पर पहुंचने लगे नेता
पटना में नीतीश कुमार के आवास पर नेता पहुंचने लगे हैं।
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का बयान
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, हम स्वागत करते हैं कि सभी विपक्षी दल भाजपा और आरएसएस की विचारधारा को हराने के लिए एक साथ आ रहे हैं। अगर सभी पार्टियां एकजुट होकर लड़ेंगी तो देश में बीजेपी 100 सीटों पर सिमट जाएगी।
पटना रवाना होने से पहले क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे
हम सभी भाजपा के खिलाफ एक साथ लड़ना चाहते हैं और हमारा एजेंडा भाजपा सरकार को हटाना है… हम संसद सत्र से पहले केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी को समर्थन देने या नहींं देने पर फैसला लेंगे।
शामिल होने वाली पार्टियों की लिस्ट
कांग्रेस, राजद, जदयू, सपा, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, डीएमके,भाकपा, माकपा, भाकपा (माले), शिव सेना (उद्धव-बाला साहब ठाकरे), पीडीपी, नेशनल कान्फ्रेंस, आप, आल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट, झारखंड मुक्ति मोर्चा।
यह दिग्गज पहुंच चुके पटना
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
भाकपा के महासचिव डी राजा
बैठक से पहले AAP और कांग्रेस में पंगा
विपक्षी दलों की बैठक से पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच टसल की खबर है। बैठक से पहले आम आदमी पार्टी ने कहा है कि अगर कांग्रेस ने दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण से संबंधित केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का वादा नहीं किया, तो आप शुक्रवार को पटना में होने वाली बैठक से वॉकआउट कर जाएगी। इस पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी कि आम आदमी पार्टी किसी तरह की शर्त रखने की स्थिति में नहीं है।
भाजपा की दुकान बंद हो जाएगी: JDU
पटना में #OppositionMeeting से पहले जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा, 2024 में पीएम मोदी को हराने के लिए ममता बनर्जी, अखिलेश यादव समेत सभी नेता एकजुट हैं। यह बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती है कि अगर सभी विपक्षी दल एकजुट हो जाएंगे तो उनकी राजनीतिक दुकान बंद हो जाएगी।
बिहार में भाजपा के बड़े नेता सुशील मोदी ने कहा है कि विपक्ष में सभी दुल्हे हैं। कोई बाराती नहीं है। सभी को प्रधानमंत्री बनना है।

वहीं बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, ‘यह ‘ठगों का गठबंधन’ है। वे देश को मूर्ख बनाने की तैयारी कर रहे हैं। उनके पास कोई सिद्धांत या नीति नहीं है और सभी भ्रष्टाचार में शामिल हैं।’
AAP ने दी वॉकआउट की धमकी
पटना में विपक्षी दलों की बैठक से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी शर्त रखते हुए बहिष्कार की धमकी दी है। ‘आप’ ने कहा है कि यदि कांग्रेस पार्टी ने अध्यादेश के मुद्दे पर समर्थन का ऐलान नहीं किया तो वह बैठक का बहिष्कार कर देगी। ‘आप’ के सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने अपना रुख विपक्षी दलों के सामने साफ कर दिया है। यदि कांग्रेस ने राज्यसभा में अध्यादेश पर समर्थन करने का आश्वासन नहीं दिया तो विपक्ष की बैठक से वॉकआउट किया जाएगा। उधर कांग्रेस का मानना है कि ये बैठक लोकसभा चुनावों पर है, इसलिए उसी मुद्दे पर बातचीत होनी चाहिए।
जयंत चौधरी नहीं आएंगे, नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी
विपक्षी दलों की बैठक में रालोद प्रमुख जयंत चौधरी हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखते हुए अपने पूर्व में निर्धारित कार्यक्रमों की वजह से इस बैठक में शामिल होने में असमर्थता जाहिर की है। कहा जा रहा है कि यूपी में अखिलेश यादव से अनबन के कारण जयंत बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं। पटना में विपक्षी दलों की बैठक को झटका! रालोद प्रमुख जयंत चौधरी नहीं होंगे शामिल, नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी
दिल मिले न मिले हाथ मिलाते रहिए: मायावती
नीतीश कुमार की बैठक पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट किया। बहनजी ने लिखा, महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ापन, अशिक्षा, जातीय द्वेष, धार्मिक उन्माद/हिंसा आदि से ग्रस्त देश में बहुजन के त्रस्त हालात से स्पष्ट है कि परमपूज्य बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के मानवतावादी समतामूलक संविधान को सही से लागू करने की क्षमता कांग्रेस, बीजेपी जैसी पार्टियों के पास नहीं, बल्कि अब लोकसभा आम चुनाव के पूर्व विपक्षी पार्टियाँ जिन मुद्दों को मिलकर उठा रही हैं और ऐसे में नीतीश कुमार द्वारा कल 23 जून की विपक्षी नेताओं की पटना बैठक ’दिल मिले न मिले हाथ मिलाते रहिए’ की कहावत को ज्यादा चरितार्थ करता है। वैसे अगले लोकसभा चुनाव की तैयारी को ध्यान में रखकर इस प्रकार के प्रयास से पहले अगर ये पार्टियाँ, जनता में उनके प्रति आम विश्वास जगाने की गरज से, अपने गिरेबान में झाँककर अपनी नीयत को थोड़ा पाक-साफ कर लेतीं तो बेहतर होता। ’मुँह में राम बग़ल में छुरी’ आख़िर कब तक चलेगा?
जीतन राम मांझी बोले- पीएम मोदी जैसा कोई नेता नहीं
विपक्षी की बड़ी बैठक के बीच बिहार के पूर्व सीएम और कभी नीतीश कुमार के करीबी रहे हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा, अभी विपक्षी एकता संभव नहीं है, क्योंकि पीएम मोदी के सामने कोई विकल्प नहीं है। नरेंद्र मोदी जैसे नेता आज कोई दूसरा नहीं है। रामविलास पासवान से छोटे मौसम वैज्ञानिक नहीं हैं जीतन राम
मोदी जी की लोकप्रियता से विपक्ष घबराया: शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विपक्ष नरेंद्र मोदी जी की लोकप्रियता से घबरा गया है। सभी प्रमुख नेता प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। सच तो यह है कि ये नेता आपस में लड़ रहे हैं।
“मैं सीएम शिवराज सिंह बोल रहा हूं…” जब लोगों को फोन पर सुनाई दी ये आवाज, जिले में
संजय राउत का केंद्र पर निशाना
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सुरक्षा कम कर दी गई। इस पर संजय राउत ने कहा, यह सब राजनीति से प्रभावित है, चाहे वह ईडी की छापेमारी हो या सुरक्षा में कमी। लेकिन उन्हें अपने कर्मों का फल मिलेगा। वे (भाजपा) अधिकतम क्या कर सकते हैं, वे हमें गोली मार सकते हैं या हमें जेल में डाल सकते
ममता बनर्जी आज पहुंचेंगी पटना
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी 23 जून के विपक्षी सम्मेलन में भाग लेने के लिए टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ गुरुवार को पटना रवाना होंगी। ममता बनर्जी और अभिषेक की पटना यात्रा बंगाल पंचायत चुनावों की पृष्ठभूमि में हो रही है, जिसमें सीपीएम और कांग्रेस, दोनों टीएमसी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। बैठक में इन दलों के शीर्ष नेता भी शामिल होंगे।
बैठक से पहले तेजस्वी यादव का बयान
naiduniaइस महत्वपूर्ण बैठक से पहले बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा, ऐसे कई नेता हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अधिक अनुभवी हैं और बैठक में हर कोई अपनी राय रखेगा। यह बैठक आने वाले दिनों में चुनाव में बदलाव की दिशा तय करेगी। बदलाव समय की मांग है, क्योंकि लोगों के मुद्दों को सामने लाने की जरूरत है। अगला आम चुनाव लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिए।
पटना में एक साथ नजर आएंगे ये नेता
राहुल गांधी
अखिलेश यादव
अरविंद केजरीवाल
ममता बनर्जी
शरद पवार
एमके स्टालिन
फारूक अब्दुल्ला
महबूबा मुफ्ती
उद्धव ठाकरे
नीतीश कुमार
तेजस्वी यादव
सीताराम येचुरी
डी राजा
करीब 5 घंटे चलेगी बैठक
नीतीश कुमार के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बोलेंगे।
अरविंद केजरीवाल के संबोधन पर सभी की नजर रहेगी।
शरद पवार अहम सुझाव दे सकते हैं।
ममता बनर्जी भी अपनी बात रखेंगी।
सुशील मोदी ने पूछा – पहला बताओ मोदी के सामने कौन
बैठक से पहले बिहार में भाजपा के बड़े नेता सुशील मोदी ने पूछा, विपक्षी दल पहले यह बताएं कि 2024 के आम चुनावों में नरेंद्र मोदी के खिलाफ वे किस नेता को खड़ा करेंगे?
15 दलों के शामिल होने की उम्मीद
दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार की बुलाई बैठक में 15 दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक की शुरुआत में नीतीश कुमार का संबोधन होगा। वहीं शरद पवार का भाषण अहम माना जा रहा है। बैठक के आखिरी में कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी बोलेंगे।
