Skip to content
September 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • टमाटर कहां बिक रहा थोड़ा सस्ता:क्या है स्टोर करने का तरीका; महंगे टमाटर की जगह ऐसे बढ़ाएं स्वाद
  • व्यापार

टमाटर कहां बिक रहा थोड़ा सस्ता:क्या है स्टोर करने का तरीका; महंगे टमाटर की जगह ऐसे बढ़ाएं स्वाद

NKC News June 28, 2023

एक हफ्ते पहले होलसेल मार्केट में टमाटर की कीमत 30 से 35 रुपए थी। आज देश के अधिकांश हिस्सों के रीटेल मार्केट में इसकी कीमत 80 से 120 रुपए है। होलसेल मार्केट में यह 65 से 70 रुपए किलो बिक रहा है।
कुल मिलाकर टमाटर की कीमत दोगुनी हो गई है। वैसे तो बरसात के मौसम में सब्जियों की कीमत हर साल बढ़ जाती है। जो लोग स्मार्ट होते हैं वो इसके लिए पहले से तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो सब्जियों को सावधानी से स्टोर भी करते हैं।
आपने ऐसा नहीं किया तो कोई बात नहीं। हम आपको टमाटर की जगह इस्तेमाल करने वाले दूसरे ऑप्शन बता रहे हैं, जिससे आपकी सब्जी का रंग अच्छा आएगा, स्वाद बढ़ेगा और ग्रेवी भी थिक होगी।
एक्सपर्ट: शेफ अमृता रायचंद, न्यूट्रिशनिस्ट अंजू विश्वकर्मा
सवाल: टमाटर खाने का फायदा क्या है?
जवाब: टमाटर एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन का स्रोत है। इससे दिल की बीमारी और कैंसर होने का रिस्क कम होता है। इसके अलावा इससे हेल्थ रिलेटेड कई बेनिफिट्स हैं। जैसे-
पाचन तंत्र सही रखता है।
शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है।
वजन कम करने में फायदेमंद।
बॉडी से टॉक्सिन निकालता है।
स्किन पर ग्लो लाता है।
ब्लड सर्कुलेशन सही रखता है।
इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है।
सवाल: टमाटर में मौजूद न्यूट्रिशियन फैक्ट के बारे में बताएं?
जवाब: टमाटर में पानी की मात्रा लगभग 95% होती है। अन्य 5% में मुख्य रूप से कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होते हैं। USDA यानी यूनाइटेड स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के मुताबिक-
100 ग्राम कच्चे टमाटर में पोषक तत्व इस तरह हैं
कैलोरी: 18
पानी: 95%
प्रोटीन: 0.9 ग्राम
कार्ब्स: 3.9 ग्राम
चीनी: 2.6 ग्राम
फाइबर: 1.2 ग्राम
वसा: 0.2 ग्राम
सवाल: टमाटर क्या फ्रिज में रख सकते हैं?
जवाब: इस बात की दुविधा अक्सर लोगों को रहती है। जर्मनी में यूनिवर्सिटी ऑफ गॉटिंगेन के शोधकर्ताओं ने इसका जवाब ढूंढा है। उनका कहना है कि फ्रिज में रखे या बाहर दोनों ही सिचुएशन में इसके स्वाद में ज्यादा अंतर नहीं पड़ता है।
टमाटर का स्वाद उसकी किस्म यानी वैराइटी पर निर्भर है। स्टडी में यह भी बताया गया कि खेत में टमाटर पकने के बाद तोडे़ जाते हैं। उसके बाद उसे बाजार में फ्रेश बिकने के लिए कुछ प्रोसेस से गुजरना होता है। जगह और जरूरत को देखते हुए यह रूम टेम्प्रेचर और फ्रिज दोनों ही जगह स्टोर हाेते हैं।
एक्सपर्ट यह भी मानते हैं कि टमाटर को लंबे समय तक फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इसलिए ज्यादा टमाटर खरीदने का आइडिया सही नहीं।
सवाल: टमाटर का यूज ज्यादातर लोग खटाई के तौर पर करते हैं, खाने में खटाई क्यों जरूरी है?
जवाब: खटाई में मैग्नीशियम और कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये हड्डियों को मजबूती देती हैं। खटाई में फ्लेवेनॉएड्स नाम का एक कंपाउंड होता है। यह वजन को भी मेंटेन रखता है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
यह दिल और पाचन तंत्र को भी सही रखती है। बैड कोलेस्ट्रोल को कम रखने में मदद करती है।
इन तमाम फायदों के बावजूद याद रखें कि इसे जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना है।
सवाल: अगर खटाई के लिए टमाटर यूज करते हैं तो हमारे पास उसकी जगह क्या ऑप्शन है?
जवाब: आप नीचे दी गई कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे-
इमली
नींबू
सिरका
दही
अमचूर
आंवला
सवाल: क्या सस्ता टमाटर इस समय कहीं नहीं मिलेगा?
जवाब: आपके घर के आसपास की दुकान पर सब्जी की कीमत मंडी से ज्यादा होती है। हर व्यक्ति के लिए मंडी जाना संभव नहीं। कोशिश करें कि आप एक दिन मंडी से सब्जी खरीदने के लिए निकाल पाए।
दिल्ली की आजादपुर मंडी में टमाटर की कीमत इस समय 50 से 80 रुपए प्रति किलो है। जयपुर मंडी में 80 रुपए और चंडीगढ़ में 80 से 120 रुपए है।
आजकल ऑनलाइन स्टोर पर भी टमाटर कुछ सस्ते मिल जाते हैं। भले ही दाम में बहुत ज्यादा कमी न मिले, लेकिन कुछ पैसों की बचत तो हो ही जाएगी। एक किलो टमाटर का रेट अगल-अलग स्टोर पर दिल्ली-NCR में इस समय क्या है इसे नीचे दिए गए उदाहरण से समझते हैं।
बिग बाजार:
देसी या लोकल- 76 रुपए हाइब्रिड-80 से 90 रुपए
जियो मार्ट:
देसी या लोकल: उपलब्ध नहीं ऑनलाइन हाइब्रिड: 80 से 90 रुपए

Post navigation

Previous हाईकोर्ट में तीन जुलाई से लागू होगा नया रोस्टर, दस सिंगल बेंचों को दिया गया स्पेशल बेंच का रूप
Next टीएस सिंहदेव बने उपमुख्यमंत्री

Related Stories

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026
अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

September 3, 2026
रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में लगभग 715 से 820 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में लगभग 715 से 820 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान

August 29, 2026

Recent Posts

  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026
थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026
वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026
अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

September 3, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.