शनिवार को जशपुर से आए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रायपुर स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय का घेराव कर दिया। इनकी नाराजगी की वजह से पार्टी का रायमुनि भगत को जशपुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाना है। ये सभी लोग पूर्व मंत्री और जशपुर से विधायक रह चुके सीनियर आदिवासी नेता गणेशराम भगत के समर्थक हैं।


