Skip to content
August 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान को 8वीं बार हराया
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • खेल

वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान को 8वीं बार हराया

NKC News October 14, 2023

पाकिस्तान पर भारत की जीत का अनंत सिलसिला…..वर्ल्ड कप में 8वीं बार हराया, रोहित ने 86 रन बनाए, - Jan Jan Ki Awaaz

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 8वीं बार हरा दिया है। भारत ने अपनी अनंत जीत का सिलसिला बरकरार रखा और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी।

भारतीय टीम ने 192 रन का टारगेट 30.3 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 86 रन की पारी खेली। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर के साथ 77 रन की साझेदारी की। 19 रन देकर 2 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

पाकिस्तान की ओर से बल्लेबाजी में कप्तान बाबर आजम ने इकलौता अर्धशतक लगाया। मोहम्मद रिजवान 49 रन पर आउट हुए। 5 इंडियन बॉलर्स ने 2-2 विकेट लिए। भारत की ओर से रोहित के अलावा श्रेयस अय्यर ने 53 रन बनाए। शाहीन शाह अफरीदी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

पाकिस्तान पर जीत के साथ भारत ने वनडे वर्ल्ड कप में 3 मैच जीत लिए हैं। टीम ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को 6 और अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया था। 3 जीत के बाद भारत के 6 पॉइंट्स हो गए हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर आ गई है।

कहां हार गया पाकिस्तान, भारत जीता क्यों?

बाबर आजम का विकेट भारत की जीत की वजह बना। बाबर के आउट होने से पहले पाकिस्तान 30 ओवर में 2 विकेट पर 155 रन था, लेकिन बाबर के बाद कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक सका। बाबर मिडिल ओवर्स में धीरे-धीरे रन बनाते हैं। साझेदारियों से स्कोर को बड़ा करते हैं, लेकिन भारत ने उनका विकेट लेकर पाकिस्तान को बैकफुट पर ला दिया।
भारत के गेंदबाजों ने अच्छी बॉलिंग की। लगातार विकेट गिराते रहे और जब पाकिस्तान प्रेशर में आया तो रोहित ने आक्रामक कप्तानी की और बॉलर्स का बदलाव सही किया। रनचेज के वक्त भारत की सोच सकारात्मक थी। भारत हमेशा रनरेट के मामले में पाकिस्तान से आगे ही रहा। रोहित शर्मा की एग्रेसिव बैटिंग ने जीत की राह आसान कर दी।
रोहित शर्मा का पावर प्ले
192 का टारगेट चेज करने उतरे रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने विस्फोटक शुरुआत की। रोहित ने पहली ही गेंद पर चौका लगाया। अपनी पारी के दौरान रोहित ने 6 सिक्स और 6 चौके लगाए। शुभमन गिल (16 रन) और विराट कोहली (16) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए श्रेयस ने टिककर बल्लेबाजी की। रोहित के आउट होने के बाद श्रेयस ने केएल राहुल के साथ 36 रन की साझेदारी की।

शाहीन शाह अफरीदी ने 2 विकेट लिए, लेकिन शुरुआत में टीम इंडिया पर दबाव नहीं बना सके।शाहीन की स्विंग काम नहीं आई
शाहीन शाह ने तीसरे ही ओवर में शुभमन का विकेट लेकर पाकिस्तान की उम्मीदें बढ़ाईं, लेकिन रोहित की विस्फोटक बल्लेबाजी की वजह से इस विकेट के गिरने का ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। विराट कोहली 10वें ओवर में हसन अली का शिकार हुए। इसके बाद अगला विकेट 22वें ओवर में रोहित शर्मा का गिरा, पर तब तक स्कोर 156 रन पहुंच चुका था। बचा हुआ काम श्रेयस और राहुल की साझेदारी ने कर दिया।

शाहीन शाह अफरीदी ने 2 विकेट लिए, लेकिन शुरुआत में टीम इंडिया पर दबाव नहीं बना सके।
शाहीन शाह अफरीदी ने 2 विकेट लिए, लेकिन शुरुआत में टीम इंडिया पर दबाव नहीं बना सके।
विराट को मिला जीवनदान, पर फायदा नहीं उठा पाए
9वें ओवर में विराट कोहली रन आउट होने से बाल-बाल बचे, लेकिन 10वें ओवर में कैच आउट हो गए। ओवर की तीसरी बॉल हारिस रऊफ ने फुल टॉस फेंकी, रोहित ने पंच किया, लेकिन बॉल मिड-ऑन फील्डर के हाथ में चली गई।

रोहित रन दौड़ने के लिए आधी पिच तक आ गए, लेकिन कोहली क्रीज में ही रहे। रोहित को अपनी ओर आते देख कोहली ने भी रन लेना शुरू किया, इतने में फील्डर शाहीन अफरीदी ने स्ट्राइकर एंड पर थ्रो फेंक दिया। कोहली ने डाइव लगाई, लेकिन अफरीदी का थ्रो स्टंप्स पर नहीं लगा।

अगर थ्रो लगता तो विराट को पवेलियन लौटना पड़ता। विराट इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और अगले ही ओवर में कैच आउट हो गए। उन्हें हसन अली ने पवेलियन भेजा। कोहली ने 16 रन बनाए।

मिडिल ओवर्स में बिखर गई पाकिस्तानी टीम
पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम ने फिफ्टी लगाई। यह वनडे में इंडिया के खिलाफ उनकी पहली फिफ्टी थी। बाबर जब आउट हुए, तब 30वें ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट पर 155 रन पहुंच चुका था, लेकिन इसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज बिखर गए।

36 रन के भीतर टीम ने 8 विकेट गंवा दिए और 191 पर ऑलआउट हो गई। इनमें रिजवान 49 के स्कोर पर आउट हुए। हसन अली ने 12 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी पुछल्ला बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंचा।

जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने मिडिल ओवर्स में 2-2 विकेट लेकर पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेला।
जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने मिडिल ओवर्स में 2-2 विकेट लेकर

पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेला

भारत की शानदार गेंदबाजी, जडेजा के इंडिया में 100 विकेट पूरे
भारत की ओर से सबसे बढ़िया गेंदबाजी जसप्रीत बुमराह ने की। उन्होंने 7 ओवर में 2 विकेट लिए और उनकी इकोनॉमी महज 2.71 रन प्रति ओवर रही। कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने 38 रन खर्च कर 2 विकेट लिए। भारत में उनके 100 वनडे विकेट पूरे हो चुके हैं। वह ऐसा करने वाले छठे खिलाड़ी ही बने। सिराज और हार्दिक को भी 2-2 सफलताएं मिलीं।

रिजवान को DRS का साथ मिला, बाबर के साथ साझेदारी काम नहीं आई
पाकिस्तान का पहला विकेट 41 रन के स्कोर पर गिरा। मोहम्मद सिराज ने ओपनर अब्दुल्लाह शफीक को LBW आउट किया। इसके बाद 13वें ओवर में हार्दिक ने इमाम उल हक को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। बाबर और रिजवान ने तीसरे विकेट लिए 82 रन की पार्टनरशिप की। बाबर इंडिया के खिलाफ पहली वनडे फिफ्टी के बाद सिराज की गेंद पर बोल्ड हुए।

रिजवान फिफ्टी नहीं पूरी कर पाए। वो जडेजा के पहले ही ओवर में बचे। जडेजा की बॉल पर अंपायर ने उन्हें LBW करार दिया। रिजवान ने DRS ले लिया, रिप्ले में दिखा कि बॉल लेग स्टंप को मिस करते हुए जा रही थी। इस कारण रिजवान नॉटआउट रहे। लेकिन, 34वें ओवर में रिजवान को बुमराह ने बोल्ड किया।

इमाम के विकेट से पहले हार्दिक का खास एक्शन
13वें ओवर की दूसरी बॉल हार्दिक पंड्या ने शॉर्ट पिच फेंकी, इस पर इमाम-उल-हक ने चौका लगा दिया। अगली बॉल से पहले उन्होंने गेंद हाथ में ली और कुछ बोलते नजर आए। तीसरी बॉल उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर फुलर लेंथ फेंकी और इमाम कॉट बिहाइंड हो गए। विकेट लेने के बाद हार्दिक ने इमाम को बाहर जाने का इशारा किया।

हार्दिक पंड्या इमाम-उल-हक को आउट करने से पहले गेंद को कुछ बोलते हुए नजर आए।

हार्दिक पंड्या इमाम-उल-हक को आउट करने से पहले गेंद को कुछ बोलते हुए नजर आए।

शुभमन गिल गिल की वापसी, पाकिस्तान में बदलाव नहीं
डेंगू हो जाने के कारण भारत के शुरुआती 2 मैच नहीं खेलने वाले शुभमन गिल ने पाकिस्तान के खिलाफ वापसी की। उन्होंने ईशान किशन की जगह ली, हालांकि शुभमन 11 बॉल पर 16 रन ही बना सके। इसके अलावा टीम इंडिया में और कोई बदलाव नहीं हुआ। पाकिस्तान अपने पिछले मैच की प्लेइंग-11 के साथ ही खेलने उतरा।

देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्लाह शफीक, इमाम-उल-हक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली और हारिस रऊफ।

Post navigation

Previous पति चलाते थे कैब… पत्नी  की नेटवर्थ 39 हजार करोड़ से ज्यादा, 21 देशों में फैला कारोबार
Next जशपुर बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ गुस्सा:150 गांवों से रायपुर आए लोगों ने लगाए प्रत्याशी बदलबो के नारे

Related Stories

अडानी ग्रुप के लिए अमेरिका से आई गुड न्यूज! गौतम अडानी बोले-‘सच्चाई की जीत हुई’
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

अडानी ग्रुप के लिए अमेरिका से आई गुड न्यूज! गौतम अडानी बोले-‘सच्चाई की जीत हुई’

August 11, 2026
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • education
  • अन्तर्राष्ट्रीय

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ

June 10, 2026
RCB  IPL 19वें सीजन की बनी ‘चैंपियन’
  • खेल

RCB  IPL 19वें सीजन की बनी ‘चैंपियन’

June 1, 2026

Recent Posts

  • नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मां से मिलने गई बेटी और नातिन समेत एक ही परिवार के 5 लोग लापता
  • ट्रांसजेंडर समुदाय ने मनाया रक्षाबंधन
  • रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में लगभग 715 से 820 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान
  • बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • उत्तर बस्तर कांकेर : जिनसे कभी संघर्ष था, उन्हीं की कलाई पर बांधी राखी

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मां से मिलने गई बेटी और नातिन समेत एक ही परिवार के 5 लोग लापता
  • विश्व

नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मां से मिलने गई बेटी और नातिन समेत एक ही परिवार के 5 लोग लापता

August 29, 2026
ट्रांसजेंडर समुदाय ने मनाया रक्षाबंधन
  • छत्तीसगढ़

ट्रांसजेंडर समुदाय ने मनाया रक्षाबंधन

August 29, 2026
रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में लगभग 715 से 820 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में लगभग 715 से 820 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान

August 29, 2026
बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

August 28, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मां से मिलने गई बेटी और नातिन समेत एक ही परिवार के 5 लोग लापता
  • ट्रांसजेंडर समुदाय ने मनाया रक्षाबंधन
  • रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में लगभग 715 से 820 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान
  • बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • उत्तर बस्तर कांकेर : जिनसे कभी संघर्ष था, उन्हीं की कलाई पर बांधी राखी
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.