Skip to content
April 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • क्रांतिकारी विचारों के जनक थे लाल-बाल-पाल के बिपिन चंद्र पाल
  • life style

क्रांतिकारी विचारों के जनक थे लाल-बाल-पाल के बिपिन चंद्र पाल

NKC News November 7, 2023

पुण्यतिथि: स्वदेशी आंदोलन के अग्रणी महानायक राष्ट्रवादी दिव्यद्रष्टा बिपिन चन्द्र पाल | Bipin Chandra Pal, the leading hero of the Swadeshi movement - Hindi Oneindia

भारत को आजाद हुए सात दशक से ज्यादा का समय हो चुका है. लेकिन ये आजादी इतनी आसानी से नहीं मिली है. देश को आजाद कराने के लिए न जाने कितने स्वतंत्रता सेनानियों को बलिदान देना पड़ा. ऐसे ही एक स्वतंत्रता सेनानी थे बिपिन चंद्र पाल. उन्हें ‘भारत में क्रांतिकारी विचारों के जनक’ कहा जाता है. वह लाला लाजपत राय और बाल गंगाधर तिलक की प्रसिद्ध लाल-बाल-पाल तिकड़ी के हिस्सा थे, जिन्होंने आाजादी के लिए संघर्ष किया.

बिपिन चंद्र पाल का जन्म 7 नवंबर, 1858 को वर्तमान बांग्लादेश के सिलहट जिले के पोइल गांव में हुआ था. वह पेशे से पत्रकार थे और साप्ताहिक अखबार परिदर्शक के संस्थापक-संपादक के रूप में काम करते थे. उन्होंने आजादी के आंदोलन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अंग्रेजी और बंगाली भाषा में ढेरों व्याखान दिए और कई सारे लेखों को लिखा. ‘बंगाल टाइगर’ के तौर पर जाने जाने वाले बिपिन पाल को सबसे स्वतंत्र और मुखर विचारकों में से एक माना जाता था.

बंगाल के बंटवारे पर जताया था दुख

अंग्रेजों ने जब सांप्रादायिक आधार पर बंगाल का विभाजन किया, तो इस घटना से बिपिन चंद्र पाल भीतर से हिल गए. 1905 में बंगाल के विभाजन के जवाब में ही स्वदेशी आंदोलन का जन्म हुआ. इस आंदोलन के जरिए ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार की शुरुआत हुई. यह ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार के खिलाफ सबसे मजबूत आंदोलनों में से एक था. लोगों ने बड़े पैमाने पर अंग्रेजी वस्तुओं का बहिष्कार किया और विदेशी सामानों को जलाया.

प्राचीन सभ्यता, परंपराओं और मूल्यों पर गर्व करने की कही बात

बिपिन चंद्र पाल का मानना था कि अगर भारत को राजनीतिक आजादी चाहिए, तो उसे सिर्फ भारतीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को पुनरोद्धार करना होगा. उन्होंने भारतीयों को अपनी प्राचीन सभ्यता, परंपराओं और मूल्यों पर गर्व करने की जरूरत पर जोर दिया. पाल का मानना था कि भारत के सांस्कृतिक सार को पुनर्जीवित करने से लोगों को फिर से अपनी सभ्यता पर आत्मविश्वास बढ़ सकेगा और एक मजबूत राष्ट्रीय पहचान विकसित होगी.

आर्थिक आजादी को बताया था जरूरी

वह स्वदेशी के प्रबल समर्थक थे और उन्होंने ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार का समर्थन किया. उनका कहना था कि भारतीयों के लिए स्वेदशी उत्पादों का इस्तेमाल करना जरूरी है. उनका मानना था कि भारत की आजादी के लिए आर्थिक आजादी बहुत जरूरी है. बिपिन चंद्र पाल विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता को कम करने के लिए स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहित करने की मांग करते थे. स्वदेशी को बढ़ावा देने में उनके विचारों और प्रयासों को काफी लोकप्रियता मिली.

विधवा महिला से की थी शादी

बिपिन चंद्र पाल ने सामाजिक स्तर पर भी बदलाव की मांग करते थे. उन्होंने खुद अपनी निजी जिंदगी में एक उदाहरण पेश किया था. जब उनकी पहली पत्नी का निधन हो गया तो उन्होंने एक विधवा से शादी की. इसके बाद वह ब्रह्म समाज से जुड़ गए. उन्होंने जाति व्यवस्था की आलोचना की और वह लैंगिक समानता के प्रबल समर्थक थे. क्रांतिकारी नेता ने 1920 में राजनीति से संन्यास ले लिया लेकिन अपने अंतिम दिनों तक देश की आजादी के लिए अपनी बात रखते रहे.

Continue Reading

Previous: आज का राशिफल
Next: बिग बॉस 17: नॉमिनेशन में अटके ये 9 कंटेस्टेंट्स

Related Stories

घर में जरूर उगाएं ये पौधे, 4-5 पत्तियां और खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना
  • life style

घर में जरूर उगाएं ये पौधे, 4-5 पत्तियां और खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना

January 18, 2026
बच्चे 13 साल के बाद अचानक जिद्दी क्यों होने लगते हैं?
  • life style

बच्चे 13 साल के बाद अचानक जिद्दी क्यों होने लगते हैं?

November 30, 2025
दुख देने वालों से मत डरिए, वही आपको मजबूत बनाते हैं – गीता का दृष्टिकोण
  • adhytma
  • Feature
  • life style

दुख देने वालों से मत डरिए, वही आपको मजबूत बनाते हैं – गीता का दृष्टिकोण

October 20, 2025

Recent Posts

  • माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा
  • MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला, राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मिला नया आधार
  • RTE पर सरकार की सख्त चेतावनी, प्रवेश नहीं देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द
  • पश्चिम एशिया संकट के बावजूद ब्याज दरें हो सकती हैं कम, वित्त मंत्री ने दिया आश्वासन
  • जिन्दल स्टील ने रचा इतिहास, कोयला गैसीफिकेशन क्रांति से ऊर्जा आत्मनिर्भरता और सस्टेनेबल स्टील कीराह दिखाई

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा
  • छत्तीसगढ़

माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा

April 10, 2026
MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला, राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मिला नया आधार
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला, राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मिला नया आधार

April 9, 2026
RTE पर सरकार की सख्त चेतावनी, प्रवेश नहीं देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द
  • education
  • छत्तीसगढ़

RTE पर सरकार की सख्त चेतावनी, प्रवेश नहीं देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द

April 7, 2026
पश्चिम एशिया संकट के बावजूद ब्याज दरें हो सकती हैं कम, वित्त मंत्री ने दिया आश्वासन
  • Feature
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

पश्चिम एशिया संकट के बावजूद ब्याज दरें हो सकती हैं कम, वित्त मंत्री ने दिया आश्वासन

April 6, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा
  • MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला, राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मिला नया आधार
  • RTE पर सरकार की सख्त चेतावनी, प्रवेश नहीं देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द
  • पश्चिम एशिया संकट के बावजूद ब्याज दरें हो सकती हैं कम, वित्त मंत्री ने दिया आश्वासन
  • जिन्दल स्टील ने रचा इतिहास, कोयला गैसीफिकेशन क्रांति से ऊर्जा आत्मनिर्भरता और सस्टेनेबल स्टील कीराह दिखाई
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.