

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 का चौधा हफ्ता शुरू हो गया, जिसमें पहले ही दिन ढेर सारे हंगामा हुए। बीते एपिसोड में कई कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई हुई। इसी दौरान बिग बॉस ने नॉमिनेशन टास्क का भी ऐलान कर दिया, जिसमें मेकर्स ने घरवालों के लिए एक भयंकर जाल बिछाया हुआ था। टास्क में तीनों मकान के कंटेस्टेंट्स अपने ही साथियों को नॉमिनेट करते हुए नजर आए। टास्क के दौरान एक-एक करके तीनों मकान के लोगों को बुलाया गया और अपनी ही टीम में से उन कंटेस्टेंट्स का नाम पूछा गया, जिन्हें वह पसंद नहीं करते हैं। इस टास्क की वजह से एक झटके में 9 कंटेस्टेंट नॉमिनेशन में फंस कर रह गए हैं।
बिग बॉस 17 में इस हफ्ते अंकिता लोखंडे नॉमिनेट होने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं। अंकिता को नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और ईशा मालवीय ने नॉमिनेट किया है। इस वजह से एक्ट्रेस इस टास्क के बाद काफी ज्यादा भड़की हुई नजर आईं।
नील भट्ट भी नॉमिनेशन के टास्क में अटक कर रह गए हैं। नील को ईशा मालवीय, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने नॉमिनेट किया है। इस टास्क के बाद नील का अंकिता से भयंकर झगड़ा हुआ था।

बिग बॉस 17 में ऐश्वर्या शर्मा अब फ्रंट फुट पर आकर खेल रही हैं। एक्ट्रेस इस हफ्ते नॉमिनेशन में अटक गई हैं। बता दें कि ऐश्वर्या टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिनकी लोगों के बीच तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं।
समर्थ जुरेल को बिग बॉस 17 में आए हुए अभी दो ही हफ्ते हुए हैं और वह दूसरी बार नॉमिनेशन में अटक गए हैं। समर्थ को नॉमिनेशन में डालने का काम तहलका और अरुण ने किया है।
सनी तहलका भी इस हफ्ते बाहर होने की रडार पर आ गए हैं। दम वाले रूम से सनी तहलका को अनुराग डोभाग, सना रईस खान और समर्थ जुरेल ने नॉमिनेट किया है।
बिग बॉस 17 में अनुराग डोभाल पर भी नॉमिनेशन की तलवार लटक रही है। इस हफ्ते अनुराग डोभाल को दम वाले मकान से ही सनी तहलका और सना रईस ने नॉमिनेशन में डाल दिया है।
बिग बॉस 17 में इस हफ्ते नॉमिनेट होने वाले सातवें कंटेस्टेंट अरुण माशेट्टी हैं। अरुण शो में इन दिनों काफी ज्यादा चमक रहे हैं। वह लगातार किसी न किसी के पंगा ले रहे हैं और उनका ये साइड दर्शकों को भी पसंद आ रहा है।
बिग बॉस ने इस टास्क में दिमाग वालों को बचने की पावर दी थी। इस टास्क में दिमाग वाले अगर सही नॉमिनेट कंटेस्टेंट का अंदाजा लगा लेते, तो उनके कमरे से एक भी कंटेस्टेंट नॉमिनेट नहीं होता। हालांकि, वे लोग ऐसा नहीं कर पाए। इस वजह से सबने मिलकर पहले नाविद को नॉमिनेट किया।
दिमाग के मकान से नॉमिनेट होने वाली दूसरी कंटेस्टेंट मन्नारा चोपड़ा हैं। मुनव्वर फारूकी को छोड़कर मन्नारा को हर किसी ने नॉमिनेशन में डाला था। हालांकि, वह पहले भी नॉमिनेट हो चुकी हैं।
