बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हर रोज इस शो को लेकर कोई न कोई न अपडेट सामने आ रहा है। फैंस इस शो के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। इस शो के लिए मेकर्स कई टीवी सेलेब्स को अप्रोच कर चुके हैं। इस बीच बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस शो के मेकर्स ने टीवी की फेमस बहू शिवांगी जोशी को अप्रोच किया है। खास बात तो ये है कि शिवांगी जोशी बिग बॉस ओटीटी 3 की सबसे महंगी कंटेस्टेंट बन सकती हैं।


सलमान खान के शो में धमाल मचाएंगी शिवांगी जोशी
टीवी न्यूज की छाई रहने वाले एक्ट्रेस शिवांगी जोशी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। इस बीच अब वो बिग बॉस ओटीटी 3 के चलते सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में मेकर्स ने बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर जानकारी दी थी। इसके बाद से ही मेकर्स इस शो के लिए सेलेब्स को अप्रोच कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में शिवांगी जोशी का नाम जुड़ गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो शिवांगी जोशी की टीम और मेकर्स के बीच बातचीत चल रही है। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक रिपोर्ट सामने नहीं आई है ये रिश्ता क्या कहलाता में नायरा का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस शिवांगी जोशी सोशल मीडिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शिवांगी अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। बता दें कि शिवांगी जोशी का नाम इन दिनों एक्टर कशाल टंडन से जुड़ रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस बारे में दोनों ने अभी तक कुछ कहा नहीं है।
