

टीवी के सुपरहिट शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अहम रोल अदा कर चुकी एक्ट्रेस प्रतीक्षा होनमुखे सोशल मीडिया पर कहर ढाती रहती हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से बाहर होने के बाद प्रतीक्षा लगातार खबरों में बनी रहती हैं। आज प्रतीक्षा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए फोटोशूट की झलक दिखाई है। इन तस्वीरों में प्रतीक्षा होनमुखे बेहद ही प्यारी लग रही हैं। पिंक रंग की बॉडीकॉन ड्रेस में प्रतीक्षा को देखने के बाद लोग उनकी तुलना बार्बी डॉल से करने लगे हैं। वहीं प्रतीक्षा होनमुखे के कैप्शन को देखकर साफ लग रहा है कि उन्होंने इशारों-इशारो में किसी को करारा जवाब देने की पूरी कोशिश भी की है। दरअसल हाल ही में टेली टॉक इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में राजन शाही ने प्रतीक्षा होनमुखे और शहजादा धामी के अनप्रोफेशनल रवैये को लेकर खुलकर बात की थी। राजन शाही के मुताबिक प्रतीक्षा और शहजादा के चलते ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की लीड एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला को दिक्कतें होने लगी थीं। अब प्रतीक्षा होनमुखे की नई तस्वीरें और उस पर दिया गया कैप्शन देखकर साफ पता चल रहा है कि उन्होंने फिर से अपने ही अंदाज में राजन शाही को जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने अपनी नई तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, ‘मैं अपनी दुनिया में जीती हूं।’ प्रतीक्षा की नई तस्वीरों पर फैंस का रिएक्शन लगातार आ रहा है। Also Read – ये रिश्ता क्या कहलाता है: सेट पर क्रू को ‘सर’ बोलने के लिए हड़काते थे शहजादा धामी, राजन शाही ने निकाली भड़ास
प्रतीक्षा होनमुखे की एक्टिंग स्किल्स पर राजन शाही ने उठाए सवाल
अपने हालिया दिए गए इंटरव्यू में राजन शाही ने साफ तौर पर प्रतीक्षा और शहजादा धामी को अनप्रोफेशनल कहा था। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें प्रतीक्षा की एक्टिंग कुछ खास नहीं लगती थी। राजन शाही का कहना था कि वह काम में परफेक्शन चाहते हैं और सेट पर क्रू मेंबर्स के साथ किए गए बुरे बर्ताब को वह कभी भी सहन नहीं करेंगे। फिलहाल तो कमेंटबॉक्स में बताएं कि आपको ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम प्रतीक्षा होनमुखे की नई तस्वीरें कैसी लगी? कमेंटबॉक्स में जरूर बताइएगा। साथ ही ऐसी ही और टीवी न्यूज के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ।
