नई दिल्ली ।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आज पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्?कारों का वितरण किया गया। समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत अन्य अतिथि उपस्थित थे। राष्ट्रपति ने इस वर्ष के गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 106 पद्म पुरस्कार दिए जाने को मंजूरी दी थी। बुधवार को कुल 52 पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिनमें दो पद्म विभूषण, पांच पद्म भूषण और 45 पद्म श्री शामिल रहे। अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों को 22 मार्च को पद्म पुरस्कार दिए गए थे।
इस क्रम में बौद्ध आध्यात्मिक नेता कुशोक थिकसे नवांग चंबा स्टेनजिऩ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री प्राप्त किया। वह थिकसे मठ के प्रमुख भी हैं। मोआ सुबोंग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री प्राप्त किया। उन्होंने ‘बम्हुम’ नामक वाद्य यंत्र का आविष्कार किया- बांस से बना एक वायु वाद्य यंत्र बनाया है। कोरल संगीत की भारत की पहली महिला संवाहक कूमी नरीमन वाडिया ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री प्राप्त किया। अभिनेत्री रवीना टंडन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री प्राप्त किया। दिवंगत समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया। उनके बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पुरस्कार ग्रहण किया। इसके साथ ही सुधा मूर्ति ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण प्राप्त किया। ‘नाटू नाटू’ गीत की रचना करने वाले संगीतकार एमएम कीरावनी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्मश्री मिला। सुपर 30 शैक्षिक कार्यक्रम के संस्थापक आनंद कुमार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री प्राप्त किया।

