ग्राम ठेकवाडीह से दुपचेरा तक सड़क निर्माण के दौरान ही भ्रष्टाचार की पोल खुलने लगी है। सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार का रोलर चलते ही धंस गया।ग्राम ठेकवाडीह से दुपचेरा मार्ग का पीडब्ल्यूडी विभाग के तहत सड़क निर्माण किया जा रहा है। जहां पीले मिट्टी युक्त मुरूम डालने व उसमे ठीक से पानी नहीं डालने से डामरीकरण के दौरान रोलर चलने से धसने लगा। पिछले 1 वर्ष से 2 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है किंतु ठेकेदार ने 4 माह पहले सड़क में गिट्टी डालकर छोड़ दिया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण में मुरूम पानी डालने एवं रोलर चलाने का कार्य सही नहीं किया गया है, जिसके चलते सड़क निर्माण होने के पहले ही धसने लगा है।

